गढ़वा में दाल-भात योजना पर भिड़ गए भाजपा-कांग्रेस नेता, खोलने लगे एक दूसरे की पोल, देखें वायरल वीडियो

गढ़वा जिले में मुख्यमंत्री दाल-भात योजना के तहत संचालित केंद्र के निरीक्षण के दौरान राजनीतिक माहौल गरमा गया. उपायुक्त द्वारा निरीक्षण किए जाने के बाद भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. दोनों दलों के नेताओं ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए और मौके पर जमकर बहस हुई. स्थिति यहां तक पहुंच गई कि नेताओं ने एक-दूसरे को “देख लेने” तक की धमकियां दे डालीं.

Published on 13 December 2025 at 02:53 pm1,039 views