सरकारी स्कूल की मास्टरनी और आदिवासी महिला के बीच अचानक हो गई पटका पटकी, वायरल हुआ वीडियो
जिले के बोरियो प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय छोटा वियांसी की प्रधान शिक्षिका रेखा कुमारी पर हुए हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. वीडियो में शिक्षिका के साथ हुई हाथापाई और पटका-पटकी की घटना स्पष्ट दिखाई दे रही है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं. घटना सामने आने के बाद शिक्षिका ने बोरियो थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की मांग की है.

