स्वाद का ऐसा ठिकाना जहां हर शाम जुटते हैं खाने के शौकीन, जानिए जमशेदपुर की खास जगह

    स्वाद का ऐसा ठिकाना जहां हर शाम जुटते हैं खाने के शौकीन, जानिए जमशेदपुर की खास जगह

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):जमशेदपुर टाटा स्टील की वजह से विश्व भर में प्रसिद्ध है इसे ग्रीन सिटी भी कहा जाता है वही मिनी मुंबई के नाम से भी काफी ज्यादा मशहूर है. कहा जाता है कि मेट्रो शहर जैसे बड़े-बड़े शहरों में मिलने वाली सुविधा, जमशेदपुर में मिलती है यहां के लोग एक अच्छी लाइफस्टाइल जीते है. बात करें खेल, शिक्षा और विकास की तो जमशेदपुर हमेशा आगे रहता है, वहीं बात करें अगर खाने के शौकीनों की होती है तो जमशेदपुर इसमें भी पीछे नहीं है. आप दुनिया के किसी भी कोने में चले जाएं आपको जमशेदपुर के स्वाद को नहीं भूल पाएंगे.

    खाने के शौकीनों लिए ये किसी स्वर्ग से कम नहीं

    वैसे तो जमशेदपुर में कई ऐसी जगह है जहां का खाना बड़े-बड़े रेस्टोरेंट और मेट्रो शहरों के स्वाद को भी मात दे देता है लेकिन आज हम एक ऐसे जगह की बात करने वाले है जहां हर शाम महफिल सजती है. जहां शाम होते ही लोग मेले की तरह जुट जाते है और सैकड़ों खाने के स्टॉल से पूरा इलाका सज जाता है. हम बात कर रहे है जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित खाऊ गली की. जहां शाम के समय नजारा काफी सुखद होता है जो लोग खाने के शौकीन है उनके लिए ये किसी स्वर्ग से कम नहीं है. खाऊ गली में आपकी नजर जहां तक जाएगी वहां तक आपको स्वादिष्ट खाने के तरह-तरह के स्टॉल दिखेंगे जिसे देखने मात्र से ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा.

    प्रीमियम और व्यस्त इलाका

    बिस्टुपुर को जमशेदपुर का एक प्रीमियम और व्यस्त इलाका माना जाता है, जहां दिन में ऑफिस, शॉपिंग और बिजनेस की हलचल रहती है, लेकिन शाम होते ही यह जगह खाने के शौकीनों का अड्डा बन जाती है. यहां लोग सिर्फ पेट भरने नहीं आते, बल्कि नए स्वाद को महसूस करने और दोस्तों के साथ समय बिताने आते है.

    खाऊ गली जाने के लिए क्या करें

    आपको बता दें कि अगर आप पहली बार जमशेदपुर आ रहे हैं और खाऊ गली जाना चाहते है तो आपको जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित नटराज होटल के पास से उतरना पड़ेगा. वहां से कैंपियन कॉलेज और महिला कॉलेज के रास्ते में थोड़ा आगे बढ़ेंगे तो आपकी खाऊ गली मिल जाएगी. यहां का नजारा देखते ही आपका दिल खुश हो जाएगा जहां सैकड़ों और हजारों लोग वहां खाते हुए दिखेंगे. यहां आपको कम दाम में स्वादिष्ट रेस्टोरेंट टाइप खाना, इंडियन, चाइनीज, साउथ इंडियन से लेकर सभी तरह के व्यंजन मिल जाएंगे.

    स्ट्रीट फूड की भरमार

    बिस्टुपुर में कई छोटी-छोटी गलियां और फूड पॉइंट्स हैं, जहां स्ट्रीट फूड की भरमार मिलती है. इन्हीं जगहों को लोग मजाक में और प्यार से “खाऊ गली” या “फूड गली” भी कह देते है. यहां हर उम्र के लोग स्टूडेंट्स से लेकर ऑफिस जाने वाले तक शाम के समय नजर आते है.



    Related News