राम मंदिर चन्दा चोरी मामले में एक तरफ एसआइटी की जांच जारी है. तो दूसरी राजनीतिक बयानबाजी भी तेज है.शिव साइन उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने गंभीर सवाल खड़े किए है. उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि कोई मुगल नही बल्कि भाजपा ने लूट मचाया है. इनके संरक्षण में चन्दा की लूट की गई है.
संजय राउत ने कहा कि हमारी राय क्या होगी? चंपत राय को सबसे पहले अरेस्ट करो। अनिल मिश्रा को अरेस्ट करो। गोपाल राय को अरेस्ट करो। जिसने-जिसने वहाँ ज़मीनें खरीदकर ट्रस्ट को बेचा है, वो अयोध्या के मेयर को अरेस्ट करो। ये छोटी मछली को आपने अरेस्ट किया है। राम मंदिर को लूटा है ये लोगों ने।
ये सबसे बड़ा रामद्रोह है. सबसे बड़ा देशद्रोह भी है। अगर ये और कोई लोग करते, तो आप बीजेपी पूरी भारतीय जनता पार्टी सड़क पर उतरती. "हिंदुत्व खतरे में है, हिंदुत्व खतरे में है", तो अब क्या हिंदुत्व को चार चाँद लग गए? बताइए!
एसआईटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए। ये पहली बात है। और मैं ये भी कहूँगा, राम मंदिर ट्रस्ट का जो भ्रष्टाचार हुआ है, उसके लिए जो जाँच कमेटी होगी, वो सभी पार्टी का एक-एक मेंबर उसमें होना चाहिए, चाहे जेपीसी लगा दो। ये देश का विषय है, ये देश को लूटने का विषय है। राम मंदिर हमारे हिंदुस्तान का, हमारे देश का एक राष्ट्रीय प्रतीक है। अब उनको ही लूट लिया?
तो मैं करूँगा कहूँगा कि ऑल पार्टी इन्क्वायरी कमेटी लगाएं, लगाइए। आप ये बातें छुपा रहे हैं, दबा रहे हो ना? ये ठीक नहीं है.
