रांची(RANCHI): जमशेदपुर डबल डाउन हत्याकांड में मृतक के परिजन और प्रशासनिक अधिकारी की वार्ता सफल हो गई. सरायकेला डीसी नीतीश कुमार और कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा के साथ हिमांशु के परिजन की लंबी बात चीत हुई. जिसके बाद लिखित आश्वासन के बाद परिजन शव लेने को तैयार हुए.जिससे पुलिस और प्रशासनिक महकमे ने राहत की सांस ली है.
लिखित आश्वासन दोनों अधिकारियों ने दिया कि मृतक की पत्नी ऋचा सिंह को उनके योग्ता के अनुसार सरकारी नौकरी के लिए सरकार को अनुशंसा किया जाएगा. साथ ही सभी घटना स्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी और पदाधिकारियों के निलंबन के साथ ही विभागीय कार्रवाई. और हिमांशु केस के आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरीय सुनवाई कर सजा दिलाने का आश्वासन दिया गया है. सभी मांगों पर सहमति बनने के बाद मृतक के परिजन शव लेने के लिए TMH के लिए रवाना हुए है. साथ ही देर शाम तक अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है.
दरअसल जमशेदपुर में बीते शनिवार को डबल डाउन बार में हिमांशु और प्रत्यूष के साथ कुछ लड़को की कहासुनी हुई. जिसके बाद वह बार से बाहर निकले और जान बचाने के लिए पुलिस की PCR में बैठ गए. लेकिन पुलिस के मौजूदगी में दोनों युवकों पर चाकू से वार किया गया. यह सब पुलिस की मौजूदगी में हुआ. पुलिस खड़ी हो कर तमाशा देखती रही.
घटना के बाद दोनों युवकों को अस्पताल भेजा गया. लेकिन सोमवार को इलाज के दौरान TMH में हिमांशु की मौत हो गई. घटना के बाद लोगों का आक्रोश सड़क पर दिखने लगा और पुलिस के खिलफ मोर्चा खोल दिया. सड़क पर सिटी एसपी की गाड़ी को निशाना बनाया गया. पुलिस गाड़ी में तोडफोड किया गया.
इस पूरी घटना मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाया और पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक और सरायकेला खरसांवा जिले की एसपी को निलंबित कर दिया. साथ ही मृतक के परिवार से मुख्यमंत्री ने खुद फोन पर बात की. और दोषी के खिलाफ कड़ी सजा दिलाने का भरोसा दिया.
