दूरदर्शन की रामायण से रणबीर कपूर की फिल्म तक, 4 दशक में कैसे बदलती गई रामायण की दुनिया?
भगवान राम की कहानी सदियों से भारतीय संस्कृति और जनमानस का हिस्सा रही है. लेकिन समय के साथ रामायण को पर्दे पर दिखाने का अंदाज भी बदलता गया. कभी दूरदर्शन के छोटे पर्दे पर रामायण ने पूरे देश को एक साथ जोड़ दिया, तो कभी जापानी एनीमेशन ने इस महाकाव्य को नया रूप दिया. अब बड़े बजट की फिल्मों और आधुनिक VFX के जरिए रामायण को वैश्विक स्तर पर पेश करने की तैयारी है. आइए जानते हैं रामायण के उन 6 रूपों के बारे में, जिन्होंने अलग-अलग दौर में दर्शकों का ध्यान खींचा.














