Instagram में बड़ा बदलाव.... अब 90 मिनट के वीडियो से लेकर एपिसोड वाली Reels तक मिलेगा नया अनुभव
Instagram अब सिर्फ Reels तक सीमित रहने के बजाय लंबे वीडियो के विकल्प पर भी काम कर रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्लेटफॉर्म एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जिससे क्रिएटर्स 90 मिनट तक के वीडियो अपलोड कर सकेंगे. इससे इंटरव्यू, पॉडकास्ट, ट्यूटोरियल और एजुकेशनल कंटेंट शेयर करना आसान हो सकता है. इस बदलाव से Instagram पर कंटेंट बनाने और देखने का तरीका बदल सकता है. साथ ही, लंबे वीडियो के जरिए क्रिएटर्स के लिए नए अवसर भी खुल सकते हैं.












