कौन हैं प्रत्यय अमृत ? जिनके फैसलों और काम ने बिहार में विकास की नई उम्मीद जगाई
बिहार की विकास यात्रा में कुछ ऐसे अधिकारी रहे हैं, जिन्होंने अपने काम से अलग पहचान बनाई. इन्हीं में एक नाम प्रत्यय अमृत का है. गोपालगंज से निकलकर IAS बनने और पुल निर्माण निगम से लेकर बिजली व्यवस्था तक अहम जिम्मेदारियां संभालने वाले प्रत्यय अमृत आज बिहार के मुख्य सचिव हैं. आखिर कैसी रही उनकी यह प्रेरणादायक यात्रा?

















