AI की दुनिया में बिहार का डंका! ‘झा’ भाइयों ने सिलिकॉन वैली को दी टक्कर
दुनिया AI की बात करती है, तो नजरें सिलिकॉन वैली पर टिक जाती हैं… लेकिन अब इस कहानी में बिहार का नाम भी तेजी से चमक रहा है. बिहार से निकले जुड़वां भाइयों मुकुंद झा और माधव झा ने AI की दुनिया में ऐसा कदम रखा है, जिसने टेक्नोलॉजी की दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. उन्होंने Emergent AI जैसा स्टार्टअप खड़ा किया, जो सॉफ्टवेयर बनाने के पारंपरिक तरीके को बदलने की कोशिश कर रहा है. छोटे शहर से ग्लोबल टेक की दुनिया तक पहुंचने वाले इन भाइयों की कहानी सिर्फ सफलता की नहीं, बल्कि बड़े सपने देखने और उन्हें हकीकत में बदलने के जुनून की कहानी है.

















