आखिर क्यों विक्रम शर्मा को गोली मारने वाले अपराधियों ने नहीं छुपाया था चेहरा, अब तक कहां पहुंची जांच,पढ़िए

    आखिर क्यों विक्रम शर्मा को गोली मारने वाले अपराधियों ने नहीं छुपाया था चेहरा, अब तक कहां पहुंची जांच,पढ़िए

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):इन दिनों जमशेदपुर से लेकर उत्तराखंड के देहरादून तक विक्रम शर्मा हत्याकांड का मामला काफी चर्चा में है,हो भी क्यों ना विक्रम शर्मा के ऊपर 30 से अधिक अपराधिक मामले दर्ज थे.विक्रम शर्मा कोई छोटी मोटी शख्तियत नहीं था वह हिस्ट्रीशीटर था जिसकी हत्या ने अब कई सवालों को खड़ा कर दिया है.सभी तरफ इस हत्याकांड की चर्चा हो रही है इसी बिच उत्तराखंड के देहरादून में हुए विक्रम शर्मा की हत्याकांड पुलिस में बड़ी सफलता हाथ लगी है.जहां सिल्वर सिटी मॉल में दिनदहाड़े मर्डर करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया है.

    जमशेदपुर से दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ़्तार

    सुत्रों के अनुसार दोनों अरोपियों की पहचान जमशेदपुर के बागबेड़ा निवासी विशाल और जुगसलाई का रहने वाला आशुतोष के रूप में हुई है.वही पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है.हालांकी एक बात काफी ज्यादा हैरान कर रही है कि जब विक्रम शर्मा पर फायरिंग की गई तो शूटर ने अपना चेहरा नहीं छुपाया था.हालांकी जो बाइक चला रहा था उसने हेलमेट पहना रखा था जिसकी वजह से उसका चेहरा ढका हुआ था लेकिन पीछे बैठे दो सूटर खुलेआम अपने चेहरे को दिखाते हुए फायरिंग करते हुए निकल गए.

    सुरक्षा व्यवस्था पर उठे कई सवाल

    वही सबसे बड़ा सवाल विक्रम शर्मा की हत्या के बाद ये उठ रहा है कि जहां पर विक्रम शर्मा को गोली मारी गई वहां एक रिहायशी इलाका है. पॉश इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़े होते है.ऐसे में कोई खुलेआम आकार किसी को गोली मार कर चल जाता है और पुलिस को खबर नहीं होती है यह काफी हैरान कर रही है और सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ प्रशासन पर भी सवाल खड़े हो रहे है.

    13 फरवरी को की गई थी विक्रम शर्मा की हत्या

    आपको बता दें कि 13 फरवरी सुबह 10:10 बजे झारखंड के हिस्ट्रीशीटर माने जाने वाले गैंगस्टर विक्रम शर्मा पर गोलियों की बौछार की गई.जहां जिम करके सिल्वर सिटी मॉल से बाहर निकल रहे थे कि घात लगाये अपराधियों ने हमला बोल दिया जहां गोली मारने से उनकी मौत हो गई.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news