बिस्किट से वोट साधने की कोशिश? अध्यक्ष पद के उम्मीदवार पर हो गई FIR, जानिए पूरा मामला

    नगर परिषद चुनाव के बीच अध्यक्ष पद के भाजपा समर्थित उम्मीदवार रमेश खीरवाल उर्फ लड्डू विवादों में घिर गए हैं. उन पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है. आरोप है कि ‘बिस्किट’ चुनाव चिन्ह मिलने के बाद उन्होंने प्रचार अभियान के दौरान मतदाताओं के बीच बिस्किट बांटे.

    Trying to woo votes with biscuits? FIR filed against presidential candidate, learn the full story |बिस्किट से वोट साधने की कोशिश? अध्यक्ष पद के उम्मीदवार पर हो गई FIR, जानिए पूरा मामला

    चाईबासा (CHAIBASA): नगर परिषद चुनाव के बीच अध्यक्ष पद के भाजपा समर्थित उम्मीदवार रमेश खीरवाल उर्फ लड्डू विवादों में घिर गए हैं. उन पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है. आरोप है कि ‘बिस्किट’ चुनाव चिन्ह मिलने के बाद उन्होंने प्रचार अभियान के दौरान मतदाताओं के बीच बिस्किट बांटे.

    सूचना मिलते ही चुनाव ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट ने मामले को गंभीरता से लिया. प्रारंभिक जांच में इसे आचार संहिता के संभावित उल्लंघन के रूप में देखते हुए उन्होंने चुनाव आयोग को लिखित शिकायत भेजी. साथ ही सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया. सदर थाना प्रभारी तरुण कुमार ने पुष्टि की है कि मजिस्ट्रेट के आवेदन के आधार पर शनिवार को मामला दर्ज कर लिया गया है.

    प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि चुनाव के दौरान मतदाताओं को किसी भी प्रकार का उपहार या प्रलोभन देना नियमों के खिलाफ है. यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित प्रत्याशी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

    इस घटना के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है. विपक्षी दलों ने इसे चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश करार दिया है. हालांकि, इस पूरे मामले पर अब तक प्रत्याशी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

    प्रशासन ने साफ किया है कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करना प्राथमिकता है और हर शिकायत की निष्पक्ष जांच की जाएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news