ट्रांसजेंडर बिल 2026 के विरोध में जमशेदपुर में फूटा किन्नरों का गुस्सा, डीसी ऑफिस के बाहर किया जोरदार प्रदर्शन

    Jamshedpur news: जमशेदपुर में ट्रांसजेंडर समुदाय ने सोमवार को ट्रांसजेंडर बिल 2026 के विरोध में  डीसी ऑफिस में प्रदर्शन किया. थर्ड जेंडर राइट्स सीबीओ संस्था के बैनर तले आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ट्रांसजेंडर शामिल हुए

    ट्रांसजेंडर बिल 2026 के विरोध में जमशेदपुर में फूटा किन्नरों का गुस्सा, डीसी ऑफिस के बाहर किया जोरदार प्रदर्शन

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जिले में ट्रांसजेंडर समुदाय ने सोमवार को ट्रांसजेंडर बिल 2026 के विरोध में डीसी ऑफिस में प्रदर्शन किया. थर्ड जेंडर राइट्स सीबीओ संस्था के बैनर तले आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ट्रांसजेंडर शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों ने साकची स्थित आमबागान से रैली निकली. इसमें शामिल ट्रांसजेंडरों ने डीसी ऑफिस तक मार्च किया और डीसी के नाम ज्ञापन सौंपा. रैली के दौरान ट्रांसजेंडर समुदाय के लोग ढोलक बजाते हुए अपनी मांगों को सामने रखते नजर आए. प्रदर्शनकारियों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज भी था.सभी ने एक स्वर में ट्रांसजेंडर बिल 2026 को लागू नहीं करने की मांग की.

    पढ़ें क्या है इनका आरोप

    ट्रांसजेंडर प्रतिनिधि अमरजीत नंदगिरि ने बताया कि वर्ष 2026 में प्रस्तावित यह बिल समुदाय के अधिकारों के अनुरूप नहीं है उन्होंने कहा कि नालसा जजमेंट 2014 के तहत ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को अपनी पहचान स्वयं तय करने का अधिकार दिया गया था, लेकिन नया बिल इस मूल भावना के विपरीत प्रतीत होता है इस बिल के लागू होने से ट्रांसजेंडर समुदाय को सामाजिक, प्रशासनिक और कानूनी स्तर पर कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है साथ ही आरोप लगाया कि बिल में समुदाय की वास्तविक समस्याओं और जरूरतों को नजरअंदाज किया गया है.ज्ञापन के माध्यम से जिला प्रशासन से अपील की गई है कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए समुदाय के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जाए.

    देशभर में भी जारी है विरोध

    ट्रांसजेंडर प्रतिनिधि अमरजीत नंदगिरि ने बताया कि यह विरोध केवल पूर्वी सिंहभूम तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में ट्रांसजेंडर बिल 2026 के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे है. नई दिल्ली के जंतर मंतर पर भी समुदाय द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, जिससे यह मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर जोर पकड़ता जा रहा है. ट्रांसजेंडर समुदाय ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को अनदेखा किया गया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा.

    रिपोर्ट-रोहित सिंह


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news