देवघर (DEOGHAR) : जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र स्थित गिधैया गांव में सोमवार को एक हादसा हो गया. दरसअल अवैध बालू उत्खनन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के दौरान एक बेकाबू ट्रैक्टर एक कच्चे घर में घुस गया. इस घटना से घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. बताया जा रहा है कि पुलिस को इलाके में अवैध बालू उठाव की सूचना मिली थी.
इसके बाद पुलिस एक बालू लदे ट्रैक्टर का पीछा शुरू किया. पकड़े जाने के डर से ट्रैक्टर चालक ने वाहन की गति तेज कर दी. इसी दौरान नियंत्रण खोने से ट्रैक्टर सड़क किनारे स्थित एक घर मे घुस गया.गनीमत रही कि इस घटना से कोई अनहोनी नही हुई. तेज़ रफ़्तार ट्रैक्टर जिस सड़क से गुजर रहा उस दौरान बच्चे स्कूल जा रहे थे.घर मे घुसते ही ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़ कर फरार हो गया. इस घटना से स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है. घर मालिक सहित स्थानीय मुआवजा की मांग सरकार से कर रहे है.
झारखंड में अवैध बालू उत्खनन का मुद्दा हमेशा उठते रहता है. अवैध बालू कारोबार को लेकर सियासी बयानबाजी लगातार जारी रहती है. लेकिन जमीनी स्तर पर इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है.जरूरत है सरकार को इस गंभीर विषय पर सकारात्मक सोचते हुए इस अवैध कारोबार पर लगाम लगाने की.
रिपोर्ट - रितुराज सिन्हा
Thenewspost - Jharkhand
4+


