मानदेय बढ़ाने की मांग पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर MGM के जूनियर डॉक्टर, बढ़ी मरीजों की परेशानी

    MGM junior doctors strike:कोल्हान के सबसे बड़े एमजीएम अस्पताल के जूनियर डॉक्टर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए. इसके कारण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हो रही है.हड़ताल के कारण अस्पताल की ओपीडी और नियमित स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई है

    मानदेय बढ़ाने की मांग पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर MGM के जूनियर डॉक्टर, बढ़ी मरीजों की परेशानी

    जमशेदपुर (JAMAHEDPUR): कोल्हान के सबसे बड़े एमजीएम अस्पताल के जूनियर डॉक्टर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए. इसके कारण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हो रही है. हड़ताल के कारण अस्पताल की ओपीडी और नियमित स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई है. हालांकि, गंभीर मरीजों को ध्यान में रखते हुए आपातकालीन सेवाएं जारी रखी गई है. जूनियर डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी. मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टरों ने यह हड़ताल शुरू किया है.

    मानदेय बढ़ाने की मांग पर डॉक्टरों ने शुरू की हड़ताल

    अपनी मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर पीछले एक महीने से काला बिल्ला लगाकर विरोध जता रहे थे, लेकिन उनकी मांगो पर ध्यान नहीं दिए गया. इसके कारण सभी अनिश्चितकालिन हड़ताल पर चले गए. इस दौरान हाथों में तख्तियां लेकर जूनियर डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन भी किया. प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों का कहना है उन्हें लंबे समय से उचित मानदेय नहीं मिल रहा है.पड़ोसी राज्य बिहार के मुकाबले यहां उन्हें काफी कम भुगतान किया जाता है, जबकि काम ज्यादा लिया जा रहा है.

    बढ़ी मरीजों की परेशानी

    डॉक्टरों के हड़ताल के कारण दूर दराज से आए मरीजों को परेशानी हो रही है. कई मरीज  बिना उपचार के अस्पताल से वापस लौट गए.एमजीएम कोल्हान का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल  है. रोजाना यहां हजारों मरीज इलाज के लिए आते है. ऐसे में डॉक्टरों की हड़ताल ने पूरे क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को प्रभावित कर दिया है.अस्पताल परिसर में मरीजों  की भीड़ तो दिख रही है, लेकिन इलाज की व्यवस्था बाधित होने से मरीज नाराज नजर आए.कई तो वापस लौट गए.

    गेट पर ही जमे हैं डॉक्टर

    हड़ताल पर गए डॉक्टर अस्पताल के मुख्य गेट के पास ही हड़ताल पर बैठे है. डॉक्टर मरीजों को भी भीतर जाने नहीं दे रहे है.सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं को जारी रखा गया है.अस्पताल प्रबंधन की ओर से डॉक्टर से बातचीत करने के लिए अभी तक कोई नहीं आया है जबकि डॉक्टर अपनी मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़े है.इधर, हड़ताल के कारण मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

    रिपोर्ट- रोहित सिंह


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news