स्कूल बंक कर डैम में नहाने गए 12वीं के छात्र, डूबने से एक की हुई मौत

    स्कूल बंक कर डैम में नहाने गए 12वीं के छात्र, डूबने से एक की हुई मौत

    सरायकेला (SARAIKELA): स्कूल बंक मार गर्मी में डैम में नहाना स्कूली छात्रों के लिए बुधवार को भारी पड़ गया. 5 छात्र सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित गजिया बराज डैम में नहाने गए थे. इसी क्रम में एक युवक की वहां डूबने से मौत हो गई. पानी में जाने से एक छात्र की डूबकर मौत हो गई. जबकि चार अन्य बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया. मृतक की पहचान जमशेदपुर के बिस्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह निवासी फहद रहमान (17) के रूप में हुई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. छात्रों के परिजन भी मौके पर पहुंचे. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

    आंध्रा स्कूल के छात्र थे सभी
    सभी छात्र आंध्रा स्कूल के 12वीं का छात्र थे. बुधवार को सभी स्कूल ना जाकर डैम में नहाने चले गए. नहाने के क्रम में सभी गहरे पानी में चले गए. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई. स्थानीय लोगों ने चार बच्चों को समय रहते पानी से बाहर निकाल लिया. जबकि फहद रहमान को जब तक निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. उसकी मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

    पुलिस कर रही मामले की जांच
    गम्हरिया पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. फहद के चार साथियों से पूछताछ की. इसमें सामने आया है कि सभी स्कूल न जाकर नहाने के लिए डैम चले गए. पुलिस ने छात्रों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है. 

     



    Related News