गिरिडीह(GIRIDIH): गिरिडीह के पारसनाथ क्षेत्र में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है.चतरों जोकाई नाला के पास सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है.
गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा पारसनाथ और पारसनाथ के तराई वाले क्षेत्रों में नक्सलियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन में बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस टीम को यह सफलता बुधवार की शाम को मिली है.
बताया जा रहा है कि एसपी डॉक्टर विमल को मिले गुप्त सूचना के आधार पर एएसपी सुरजीत कुमार और सीआरपीएफ के जॉइंट टीम ने मधुबन थाना इलाके के पारसनाथ के चतरो के जोकाईनाला के समीप छापेमारी किया इस दौरान 64 बंडल कोडक वायर को जब्त करने में सफल मिली.
पुलिस के दावे के अनुसार हाल में हजारीबाग में हुए पुलिस और माओवादियों के मुठभेड़ के बाद नक्सलियों ने इस इलाके में इतने बड़े पैमाने पर कोडक वायर को छिपा कर रखा था.
माना जा रहा है सुरक्षा बल को नुकसान पहुंचाने के मकसद से 64 बंडल कोडक वायर छिपा कर रखा गया था.लेकिन समय पर एसपी को मिले गुप्त सूचना के आधार पर जब छापेमारी हुई, तो इस कोडक वायर को जब्त कर लिया गया। फिलहाल ऑपरेशन जारी है.
रिपोर्ट:दिनेश कुमार


