OMG! अपनी पत्नी को लेकर हाइवे घूमने गया पति, फिर ऐसा क्या हुआ कि शुरू कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग, पढ़िए

    Crime news:जमशेदपुर के आज़ाद नगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात के 11.39 बजे के समय हड़कंप मच गया, जब गंगोर स्वीट्स के सामने दो युवकों ने खुलेआम हथियार लहराकर इलाके में दहशत फैला दी. घटना के बाद आसपास के लोगों में भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया

    OMG! अपनी पत्नी को लेकर हाइवे घूमने गया पति, फिर ऐसा क्या हुआ कि शुरू कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग, पढ़िए

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के आज़ाद नगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब गंगोर स्वीट्स के सामने दो युवकों ने खुलेआम हथियार लहराकर इलाके में दहशत फैला दी. घटना के बाद आसपास के लोगों में भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शारिक इमाम अपनी पत्नी को अपने दोस्त सलमान के साथ हाईवे पर बातचीत के बहाने लेकर गया था.इसी दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया.

    पढ़े क्या है पूरा मामला

     बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि लौटने के दौरान बाइक पर ही शारिक ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी.पीड़िता ने विरोध करते हुए खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी का गुस्सा बढ़ता गया. महिला के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को देख आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे और स्थिति तनावपूर्ण हो गई.भीड़ इकट्ठा होते देख आरोपियों ने लोगों को डराने के लिए हथियार निकाल लिए और लहराने लगे, जिससे वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. इसी बीच एक साहसी युवक ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन दोनों मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए.

    मामले की जांच शुरू

    घटना के बाद स्थानीय लोगों ने महिला को सुरक्षित गंगोर स्वीट्स तक पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी.सूचना मिलते ही आज़ाद नगर थाना प्रभारी चंदन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी.पीड़िता के अनुसार, पति-पत्नी के बीच पहले से ही विवाद चल रहा था. फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news