रांची : कुएं में गिरा जंगली हाथी, सोनाहातू में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज
जिले के बुंडू वन प्रक्षेत्र के तहत सोनाहातू थाना क्षेत्र स्थित सारयाद गांव में एक जंगली हाथी कुएं में गिर गया है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया, हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बताया जा रहा है कि हाथी भोजन की तलाश में जंगल से निकलकर गांव की ओर आया था और इसी दौरान खुले कुएं में गिर गया.
रांची (RANCHI): जिले के बुंडू वन प्रक्षेत्र के तहत सोनाहातू थाना क्षेत्र स्थित सारयाद गांव में एक जंगली हाथी कुएं में गिर गया है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया, हालांकि घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बताया जा रहा है कि हाथी भोजन की तलाश में जंगल से निकलकर गांव की ओर आया था और इसी दौरान खुले कुएं में गिर गया.
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया. अधिकारियों के अनुसार, हाथी फिलहाल सुरक्षित है और उस पर लगातार नजर रखी जा रही है. रेस्क्यू के लिए जेसीबी मशीन, रस्सियों और अन्य उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है. साथ ही कुएं के पास की मिट्टी काटकर सुरक्षित रास्ता बनाने की योजना पर भी विचार हो रहा है.
हालांकि, ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर कुएं को काटने की अनुमति देने में आपत्ति जताई है. वहीं, घटनास्थल पर जुटी भीड़ को नियंत्रित करना प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है. वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे दूरी बनाए रखें और बचाव कार्य में सहयोग करें. फिलहाल सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि हाथी को कब तक सुरक्षित बाहर निकाला जा सकेगा.