टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड के मौसम में इन दिनों बदलाव का दौर जारी है.पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों का मौसम बदला हुआ नजर आया.मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवती तूफान की वजह से झारखंड के मौसम का मिजाज बदला हुआ है आनेवाले अगले तीन-चार दिनों तक झारखंड में तूफानी बारिश होगी जहां बज्रपात के साथ ओलावृष्टि भी देखी जाएगी इसके साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चलने की संभावना जिससे लोगों को सावधान रहना है.
इन जिलों के लोग रहें सावधान
मौसम विभाग का कहना है कि आज शाम से एक बार फिर झारखंड का मौसम अचानक से बदलेगा जहां गरज के साथ बारिश होगी. वही आज कुछ जिलों में ओलावृष्टि और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.मौसम विभाग के मुताबिक आज इन जिलों में ख़ास तौर पर लोगों को आंधी तूफ़ान और वज्रपात से सावधान रहना है.इन जिलों में गोड्डा, देवघर, धनबाद, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज और गिरिडीह शमिल है.
अगले 3-4 दिन तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक भले ही झारखंड में अगले 3-4 दिन तक बारिश की संभावना जताई गई है लेकिन जिन जिलों में बूंदबंदी होगी उन जिलों में तापमान बढ़ने की वजह से उमस वाली गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है जहां झारखंड के दक्षिणी जिलो जैसे गुमला पलामु में तापमान 40 डिग्री के आस पास रह सकता है.वही न्युनतम तापमान 19 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है.
पढ़े अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री जा सकता है.
Thenewspost - Jharkhand
4+


