जमशेदपुर: घर के पास भी महिलाएं असुरक्षित, अपार्टमेंट गेट पर चेन स्नेचिंग

    जमशेदपुर: घर के पास भी महिलाएं असुरक्षित, अपार्टमेंट गेट पर चेन स्नेचिंग

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं. शहर में सड़क पर राह चलती महिलाओं से चेन स्नेचिंग की घटनाएं तो हो ही रही थी अब घर के पास भी महिलाओं स्नेचिंग शुरू हो गई है. इससे महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है. घर के पास स्नेचिंग का एक मामला कदमा थाना क्षेत्र से सामने आया है. यहां अपार्टमेंट के मुख्य गेट के पास ही बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला से चेन छीन ली. घटना कदमा थाना क्षेत्र के उलियान स्थित विद्यासागर पथ के मधुसूदन अपार्टमेंट के समीप की है. अपार्टमेंट निवासी उत्पल कुमार दत्ता की पत्नी किसी काम से बाजार गई थीं. शाम को जब वह घर लौट रही थीं, तभी सोसाइटी के मुख्य गेट के पास पहले से घात लगाए बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया. महिला जैसे ही अपार्टमेंट के पास पहुंचीं, बाइक पर सवार दोनों अपराधी तेजी से आए और उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए. अचानक हुई घटना से महिला घबरा गईं और शोर मचाने लगीं. आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले, लेकिन तब तक दोनों बदमाश मौके से भाग चुके थे. 

    पुलिस कर रही जांच
    महिला से स्नैचिंग मामले में कदमा थाना में बाइक सवार दो अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. यह केस पीड़ित के पति के शिकायत पर दर्ज किया गया है. केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच भी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जाएगा. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाकों में इस तरह की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. पीड़िता की शिकायत पर मंगलवार को कदमा थाना में बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर अपराधियों की पहचान में जुटी है.

    हाल ही में तीन हुए थे गिरफ्तार
    जानकारी हो कि शहर में महिलाओं से स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही है. कदमा, बिस्टुपुर समेत अन्य इलाकों में अपराधी बेखौफ इस घटना को अंजाम दे रहे है. इसी बीच पुलिस ने हाल ही में 2 स्नैचर्स को गिरफ्तार किया था. इन दिनों में भी कदमा में ही एक महिला से स्नैचिंग की थी. एक ज्वेलर्स शॉप के मालिक को भी गिरफ्तार किया था. लेकिन एक बार फिर कदमा इलाके में स्नेचिंग कर बदमाशों ने पुलिस को चुनौती दी है. 

     



    Related News