जमशेदपुर:नगर निकाय चुनाव को लेकर पोलिंग पार्टियों रवाना,परिसर में सुबह से ही चहल-पहल

    जमशेदपुर:नगर निकाय चुनाव को लेकर पोलिंग पार्टियों रवाना,परिसर में सुबह से ही चहल-पहल

     जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड परिसर स्थित डिस्पैच सेंटर से चाकुलिया नगर पंचायत, जुगसलाई नगर परिषद और मानगो नगर निगम की पोलिंग पार्टियों को विधिवत रवाना किया गया.निर्वाचन कार्य को लेकर परिसर में सुबह से ही चहल-पहल बनी रही. जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) कर्ण सत्यार्थी ने डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण कर मतदान सामग्रियों एवं मतपेटिकाओं के सुव्यवस्थित वितरण का जायजा लिया.

    निष्पक्ष चुनाव करने को लेकर दिशा निर्देश

    उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी पोलिंग पार्टियों को समय पर और सही तरीके से सामग्री उपलब्ध कराई जाए.निरीक्षण के दौरान उन्होंने पोलिंग पार्टियों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन संपन्न कराने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए.

    पोलिंग पार्टियां निर्धारित स्थलों के लिए रवाना

    डिस्पैच सेंटर में मतदान सामग्री वितरण की प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से संचालित होती रही. अधिकारियों की निगरानी में पोलिंग पार्टियां निर्धारित स्थलों के लिए रवाना हुई.प्रशासन ने भरोसा जताया कि सभी क्षेत्रों में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान संपन्न कराया जाएगा.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news