23 फरवरी को इन जिलों में रहेगी छुट्टी, मतदान के दिन बंद रहेंगे दफ्तर और दुकानें, जान लें अपडेट

    23 फरवरी को इन जिलों में रहेगी छुट्टी, मतदान के दिन बंद रहेंगे दफ्तर और दुकानें, जान लें अपडेट

    रांची (RANCHI): नगर निकाय चुनाव के कारण 23 फरवरी 2026 (सोमवार) को रांची जिले के कुछ क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा. यह फैसला झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की अधिसूचना के आधार पर लिया गया है. मतदान के दिन संबंधित नगरपालिका क्षेत्रों में सभी सरकारी कार्यालय और सार्वजनिक संस्थान बंद रहेंगे.

    रांची जिले में रांची नगर निगम और नगर पंचायत बुण्डू क्षेत्र में 23 फरवरी को वोटिंग होनी है. इस दिन इन दोनों क्षेत्रों में सभी सरकारी दफ्तर, सार्वजनिक उपक्रम, दुकानें और अन्य प्रतिष्ठान बंद रहेंगे. प्रशासन ने साफ किया है कि यह आदेश मतदान को शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से कराने के लिए जारी किया गया है.

    यदि कोई व्यक्ति इन क्षेत्रों का मतदाता है, लेकिन किसी दूसरे इलाके में नौकरी करता है, तो उसे भी वोट डालने के लिए सवैतनिक छुट्टी दी जाएगी. यानी नियोक्ता को उस दिन की छुट्टी का वेतन देना होगा. यह नियम लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत लागू होगा.

    साथ ही दैनिक मजदूरी करने वाले और कैजुअल वर्कर्स, जो इन निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता हैं, उन्हें भी मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश मिलेगा.

    रांची जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपने मताधिकार का जरूर इस्तेमाल करें. किसी भी तरह की शिकायत के लिए प्रशासन ने अपना आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर 9430328080 जारी किया है, जहां नागरिक अपनी समस्या भेज सकते हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news