शौचालय है कि तिजोरी? गरीबो के लिए बनवाया गया शौचालय, फिर क्यों लटका दिया गया ताला, पढ़िए

    शौचालय है कि तिजोरी? गरीबो के लिए बनवाया गया शौचालय, फिर क्यों लटका दिया गया ताला, पढ़िए
    लौहनगरी जमशेदपुर में किस तरह से स्वच्छ भारत अभियान का मजाक उड़ाया जा रहा है इसका जीता जागता उदाहरण सामने आया है जिसने इस अभियान की पोल खोल कर रख दी है.आपको बताएं कि जमशेदपुर के बारिडीह क्रिश्चियन बस्ती का गरीब इलाका का है, जहा 20 गरीब परिवार के लिए एक शौचालय का निर्माण जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी की ओर से करवाया गया था, मगर उस शौचालय मे ताला लटका हुआ है.

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):लौहनगरी जमशेदपुर में किस तरह से स्वच्छ भारत अभियान का मजाक उड़ाया जा रहा है इसका जीता जागता उदाहरण सामने आया है जिसने इस अभियान की पोल खोल कर रख दी है.आपको बताएं कि जमशेदपुर के बारिडीह क्रिश्चियन बस्ती का गरीब इलाका का है, जहा 20 गरीब परिवार के लिए एक शौचालय का निर्माण जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी की ओर से करवाया गया था, मगर उस शौचालय मे ताला लटका हुआ है. जिससे गरीबों को शौच करने के लिए स्वर्णरेखा नदी तट पर जाना पड़ता है.जिससे गरीबों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.रात मे महिलाओं को शौच करने मे परेशानी नहीं हो रही है, मगर दिन के उजाले मे महिलाए कैसे नदी किनारे शौच बिजली ना पानी कैसा शौचालय हाय रे है को जाए, यह एक बहुत बड़ा सवाल है.

    पढे क्या है स्थानिय महिलाओं का दर्द

    वही अगर स्थानीय महिलाओं की बात करें तो उनका साफ कहना है कि ज़ब यह शौचालय बना तो उन्हें राहत मिली थी, की अभी वे लोग भी शौचालय का उपयोग कर सकेंगे, मगर नए बने शौचालय मे ताला लगा हुआ है, जिससे उनकी शौच की समस्या जैसी की तैसी बनी हुई है.वही स्थानीय लोगों ने शौचालय पर ताला की लिखित शिकायत जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी को किया, मगर अभी तक विभाग की ओर से कोई करवाई नहीं हुई है.जिससे इलाके मे शौच की समस्या बनी हुई है.

    कैमरे पर कुछ भी बोलने से बचते दिखे अधिकारी

    वही इस मामले पर ज़ब विभाग के अधिकारी से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कैमरे पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया, उन्होंने करवाई करने की बात कही.हालांकि ऑडीएफ फ्री का दावा करने वाला जमशेदपुर जिला शौचालय पर लटका ताला कुछ और ही बंया कर रहा है, अभी देखना यह है कि जिला प्रशासन कब इस शौचालय का ताला खोलता है और कब इस बस्ती के गरीब लोगों की शौच की समस्या का समाधान होता है, यह आने वाला समय ही बताएगा.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news