रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट मामला, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड सस्पेंड

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट मामला, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड सस्पेंड
    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु के साथ मारपीट के मामले में रामगढ़ पुलिस ने कड़ा कदम उठाया है. घटना को गंभीरता से लेते हुए रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने कार्रवाई करते हुए चार जैप के जवानों और एक होमगार्ड को सस्पेंड

    रांची(RANCHI): झारखंड के प्रसिद्ध शक्तिपीठ  रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु के साथ मारपीट के मामले में रामगढ़ पुलिस ने कड़ा कदम उठाया है. घटना को गंभीरता से लेते हुए रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने कार्रवाई करते हुए चार जैप के जवानों और एक होमगार्ड को सस्पेंड कर दिया है.

    बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में श्रद्धालु के साथ हुई मारपीट का मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आयी. मामले को लेकर वीडियो और शिकायत सामने आने के बाद एसपी अजय कुमार ने पूरे घटना का संज्ञान लिया और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया.

    इसके साथ ही मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए नए जवानों की प्रतिनियुक्ति भी कर दी है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और व्यवस्था भी सुचारू रूप से चलती रहे.

    रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि किसी भी परिस्थिति में अपना आपा नहीं खोना चाहिए और हर स्थिति में विधि सम्मत तरीके से ही कार्रवाई करनी चाहिए.

    इसके अलावा एसपी ने कहा कि जल्द ही एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें रजरप्पा मंदिर की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने को लेकर चर्चा की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल मिल सके.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news