मेहनत करने वालों को मिल जाती है मंजिल! UPSC क्रेक करनेवाले करण सेठ को गिरिडीह डीसी ने किया सम्मानित

    मेहनत करने वालों को मिल जाती है मंजिल! UPSC क्रेक करनेवाले करण सेठ को गिरिडीह डीसी ने किया सम्मानित

    गिरिडीह(GIRIDIH):गिरिडीह के यूपीएससी क्रैक करने वाले कारण सेठ एवं उनके माता-पिता को गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव ने अपने कार्यालय कक्ष में सम्मानित किया.बताते चले की करण सेठ यूपीएससी में 333 वा रैंक हासिल कर नहीं अपने माता-पिता बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है.

    डीसी ने करण सेठ से की बातचीत

     इस दौरान डीसी ने करन सेठ से उनके पूरे पढ़ाई की जानकारी लिया, तो करन ने भी बताया कि उसका पूरा ध्यान यूपीएससी की तैयारी पर था, घर से किसी तरह का कोई दबाव नहीं रहा लिहाजा उसका पूरा फोकस पढ़ाई पर रहा जिसके कारण उसे सफलता मिली. इधर डीसी रामनिवास यादव ने कहा जिले के बाप की बच्चे भी अपने लगन और ईमानदारी से लक्ष्य प्राप्त कर सकते है अगर उन्हें अपनी मंजिल पाना है तो. डीसी ने कहा कि यूपीएससी की परीक्षा को हर छात्र सफलता का पायदान के रूप में मानता है. ऐसे में हर छात्रों से उनका यही कहना है शिक्षा बेहद जरूरी है.

    रिपोर्ट-दिनेश कुमार



    Related News