बंगाल : पश्चिम बंगाल में चुनाव के पहले ईडी का बड़ा एक्शन ,सांसद अभिषेक बनर्जी ने बोला हमला!

    बंगाल : पश्चिम बंगाल में चुनाव के पहले ईडी का बड़ा एक्शन ,सांसद अभिषेक बनर्जी ने बोला हमला!

    धनबाद(DHANBAD):पश्चिम बंगाल में ईडी  ने बड़ी कार्रवाई की है.  यह कार्रवाई प्रथम चरण मतदान के 10 दिन पहले की गई है.  जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात को ईडी  ने राजनीतिक सलाहकार फॉर्म आई-पैक  के को -फाउंडर और डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है.  बताया जाता है कि यह गिरफ्तारी करोड़ों रुपए के कोयला तस्करी घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है.  तृणमूल  कांग्रेस के चुनाव अभियान की कमान संभाल रही आई-पैक  के निदेशक की गिरफ्तारी से बंगाल की सियासत एक बार फिर गरमा गई  है.  

    दिल्ली में लम्बी पूछताछ के बाद किया गया गिरफ्तार 

    इसके बाद तृणमूल नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर हमला बोल दिया है.  जानकारी के अनुसार आई-पैक  के डायरेक्टर दिनेश चंदेल को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग  एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है.  चंदेल से सोमवार को लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. ईडी  का आरोप है कि अवैध कोयला खनन से हुई काली कमाई का एक बड़ा हिस्सा हवाला के जरिए आई-पैक  तक पहुंचाया गया है.  कहा जा रहा है कि अनुप मांझी उर्फ़ लाला  के कोयला सिंडिकेट की एक बड़ी राशि आई-पैक  के खाते में डाइवर्ट की गई ही.  

    सांसद अभिषेक बनर्जी ने लेवल प्लेयिंग फील्ड को खत्म करने की साजिश बताया 

    आई -पैक  के डायरेक्टर की गिरफ्तारी पर सांसद अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया  पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है.  उन्होंने ऐसे  लेवल प्लेयिंग फील्ड को खत्म करने की साजिश बताया ही.  उन्होंने लिखा है कि 10 दिन पहले यह  गिरफ्तारी यह  संदेश देती है कि अगर आप विपक्ष के साथ काम करेंगे, तो आप निशाने पर रहेंगे।  यह लोकतंत्र नहीं खुलेआम डराने  की राजनीति है.  दिनेश चंदेल की गिरफ्तारी की जमीन जनवरी 2026 में ही तैयार हो  गई थी, जब कोलकाता में आई-पैक  के डायरेक्टर प्रतीक जैन के ठिकानों पर छापेमारी हुई थी.  छापेमारी के  दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद मौके पर पहुंच गई थी.  ईडी  का आरोप था कि मुख्यमंत्री जांच में बाधा डालने पहुंची और महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य  अपने कब्जे में ले लिए थे. 



    Related News