जमशेदपुर में वाहन चेकिंग के दौरान शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

    Jamshedpur bike chori gang: जमशेदपुर में चलाए जा रहे  वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कदमा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. कदमा-सोनारी लिंक रोड स्थित गोलचक्कर के पास से पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया है

    जमशेदपुर में वाहन चेकिंग के दौरान शातिर बाइक चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जिले में चलाए जा रहे  वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कदमा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. कदमा-सोनारी लिंक रोड स्थित गोलचक्कर के पास से पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार किया है. उसके पास से चोरी की 3 बाइक बरामद की गई है. मंगलवार को डीएसपी हेडक्वार्टर 1 मनोज ठाकुर ने पूरे मामले का खुलासा किया.

    इस तरह हुआ मामले का खुलासा

    डीएसपी ने बताया कि 6 अप्रैल की रात वाहन चेकिंग चल रहा था. इस दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोका गया. जांच के दौरान पाया गया कि मोटरसाइकिल (संख्या जेएच05 सीएच4084) चोरी की है और उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी. इसके बाद मौके पर ही वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया.  आरोपी कदम भाटिया बस्ती गोस्वामी पथ निवासी सोनू करुवा उर्फ लोलो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.उसकी निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर दो अन्य चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की. इस प्रकार कुल तीन चोरी की बाइक पुलिस ने आरोपी के पास से जब्त की. बरामद मोटरसाइकिलों में हीरो स्प्लेंडर प्लस की दो और एक हीरो होंडा स्प्लेंडर शामिल हैं.

    विभिन्न थानों में केस है दर्ज 

    जांच में सामने आया कि आरोपी पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति का है और शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बाइक चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है. उसके खिलाफ पहले भी कदमा और साकची थाना में पूर्व से केस दर्ज हैं. आरोपी के खिलाफ एक और केस कदमा थाना में दर्ज किया गया.  शहर में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही है. रोज किसी न किसी थाने में बाइक चोरी की प्राथमिक की दर्ज की जा रही है. हालांकि कई मामलों में पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि कई मामलों का खुलासा अब तक नहीं हो पाया है. पुलिस ने संभावन जताई है कि सोनू करूआ की गिरफ्तारी से वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगेगी.

    रिपोर्ट-रोहित सिंह


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news