फिर जमशेदपुर के सुंदरनगर में हत्या से हड़कंप,  मामूली विवाद  में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    Jamshedpur news:जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया.  शराब के नशे में धुत एक युवक ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी.यह घटना कदमडीह स्थित रेंगटाडीह गांव की है

    फिर जमशेदपुर के सुंदरनगर में हत्या से हड़कंप,  मामूली विवाद  में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया.  शराब के नशे में धुत एक युवक ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी.यह घटना कदमडीह स्थित रेंगटाडीह गांव की है. मृतक की पहचान परमेश्वर सिंह सरदार (40) के रूप में हुई है, जो सुंदरनगर थाना क्षेत्र के गोराडीह भूमिज टोला का निवासी था. वह अपने परिवार का मुखिया था और घर में उसकी पत्नी, दो बच्चे और वृद्ध मां रहते है.

    परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

     घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.रेंगटाडीह निवासी बुधराय उर्फ अंठूल (20) नशे की हालत में परमेश्वर के घर में घुस गया था. वह जबरन घर के अंदर खटिया पर बैठ गया. घर में मौजूद महिलाओं ने जब उसे वहां बैठने से मना किया, तो वह उग्र हो गया. विरोध करने पर आरोपी ने परमेश्वर की मां पर पत्थर फेंक दिया और घर का सामान क्षतिग्रस्त कर दिया.

    जानकारी मिलने पर आरोपी के घर पहुंचा था मृतक

    परमेश्वर सिंह सरदार अपने घर पहुंचा तो परिजनों ने उसे घटना की जानकारी दी. इसके बाद वह आरोपी के घर पहुंचा और उससे इस हरकत का कारण पूछने लगा.  इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई. इसे बीच अंठूल ने परमेश्वर की  बेरहमी से मारपीट की. इससे मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों को इसकी सूचना देर से मिली, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी. सूचना मिलते ही सुंदरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

    आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

    घटना के बाद सुंदरनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस थाना में उससे पूछताछ कर रही है. सुंदरनगर थाना प्रभारी अजीत मुंडा ने बताया मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हुई है. आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है. कैसे दर्ज करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा.

    रिपोर्ट-रोहित कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news