धनबाद की पोषण सखियों ने जेएमएम प्रवक्ता का घेरा घर, पढ़ें पूरी खबर


धनबाद(DHANBAD)धनबाद की पोषण सखियों ने आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता नीलम मिश्रा के घर का घेराव किया और उन पर दबाव बनाया कि सरकार उनकी बातें नहीं सुन रही है. पोषण सखियों का आरोप है कि पिछले 6 साल से वह ₹3000 मानदेय पर काम कर रही है.पिछले एक साल से उनका मानदेय भी बकाया है. डिम्पल चौबे ने कहा कि पोषण सखिया शिक्षा मंत्री से भी मिली.उन्होंने आश्वासन भी दिया लेकिन अब कह रहे हैं कि पोषण सखियां उनसे मिली ही नहीं ,वह सब पढ़ी-लिखी महिलाएं हैं,उनका उम्र भी पार कर रहा है, कहीं दूसरी जगह आवेदन भी नहीं कर सकती है.ऐसे में सरकार को उनके साथ न्याय तो करना ही होगा.न्याय नहीं करेगी सरकार तो झारखंड की 10,000 से अधिक पोषण सखियां विधानसभा का घेराव करेंगी.घेरा डालो- डेरा डालो आंदोलन करेंगी और सरकार को बाध्य कर देगी कि उनकी मांगों को मान ले.
झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रवक्ता से मिला आश्वासन
वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रवक्ता नीलम मिश्रा ने कहा कि पोषण सखी आज उनके घर का घेराव की है.उनकी मांग जायज लगाती है.हालांकि उन्होंने कहा कि उनकी नियुक्ति केंद्र प्रायोजित योजना के तहत हुई थी और 2017 में नियुक्ति को ही केंद्र सरकार ने रद्द कर दिया है.लेकिन उसके बाद भी राज्य सरकार उनके मानदेय का भुगतान कर रही थी. इधर कुछ दिनों से मानदेय का भुगतान नहीं हो पाया है.उन्होंने स्पष्ट किया कि अगले महीने 3 से 5 तारीख के बीच में वह मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मिलकर सखियों की समस्याएं बताएगी और कोशिश करेंगी कि कोई ना कोई रास्ता निकल जाए.
रिपोर्ट :अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड, धनबाद
4+