धोखाधड़ी मामले में बंगाल पुलिस पहुंची देवघर, आरोपी के घर की छापेमारी


देवघर(DEOGHAR): जिले के मधुपुर थाना के पनाहकोला में स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी करने आसनसोल पुलिस बंगाल से चलकर झारखंड पहुंची. दरअसल, गंभीर बीमारी से पीडित युवक की मौत विवाह के तीन महीने बा ही हो गई. मौत के उपरांत समझौता नामा मे विवाहिता के विवाह खर्च लौटाने की बात कहकर डेढ़ साल बाद भी राशि नही लौटाया गया. इसी धोखाघड़ी के मामले मे आसनसोल पुलिस छापेमारी करने पहुंची है.
विवाह के समय बीमारी को छिपाया गया था
जानकारी के अनुसार, पनाहकोला निवासी अकरम एक गंभीर बिमारी से ग्रस्त था, पर अकरम के पिता ने बीमारी की बात छुपा कर वर्ष 2019 में उसका विवाह आसनसोल के महुआडंगाल निवासी मो० रूस्तम की पुत्री रौशनी परवीन के साथ कर दी थी. शादी के तीन माह बाद ही अकरम की मौत हो गयी थी. बाद में पंचायत में युवक के पिता ने अपनी गलती स्वीकारते हुए शादी में दी गई राशि एक लाख 75 हजार लौटाने पर सहमत हो गए थे. पर, डेढ़ साल बाद भी तय राशि नही देने प२ विवाहिता के पिता ने आसनसोल के झिंगरी मुहल्ला नार्थ थाना में युवक के पिता पर धोखाघड़ी का मामला दर्ज कराया था. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
रिपोर्ट: अजीत आनंद, मधुपुर(देवघर)
4+