आसन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: धनबाद प्रशासन हुआ रेस 

    आसन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: धनबाद प्रशासन हुआ रेस 

    धनबाद(DHANBAD)-आसन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर उप विकास आयुक्त  शशि प्रकाश सिंह ने शनिवार को विभिन्न कोषांग के कार्यभार एवं दायित्व की समीक्षा की. उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि आसन्न त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से संबंधित तैयारियां पूरी करने के लिए कमर कस लें.  चुनावी कार्य के लिए अच्छे कर्मियों का उनकी कार्य क्षमता के अनुसार चयन कर उनकी सूची तैयार करें. मतदान करने के लिए लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाएं. तैयारियां पूरी कर चुनाव की जमीनी हकीकत के जानकर हो जाएं.   

    जब जरूरी हो वरीय अधिकारियों  का मार्गदर्शन लें

    शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि जब आवश्यकता हो वरीय पदाधिकारी से मार्गदर्शन लें. रूट चार्ट बनाने के लिए बीडीओ एवं सीओ से समन्वय स्थापित करें. उन्होंने कार्मिक, पंचायत निर्वाचन, परिवहन, प्रशिक्षण, सामग्री, विधि -व्यवस्था सह आचार संहिता, निर्वाचन व्यय अनुश्रवण, प्रेक्षक, नियंत्रण कक्ष, मतपत्र, मीडिया सहित अन्य कोषांग के कार्यभार एवं दायित्व की समीक्षा की. बैठक में डीडीसी  शशि प्रकाश सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी  अजीत सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी  प्रेम कुमार तिवारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार पांडेय, डीटीओ  ओम प्रकाश यादव, डीसीएलआर  सतीश चंद्रा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ईशा खंडेलवाल, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती प्रबला खेस, कार्यपालक दंडाधिकारी अमर प्रसाद, बंधु कच्छप, डीआईओ श्रीमती सुनीता तुलस्यान, उपायुक्त वाणीज्य कर व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. 

    रिपोर्ट :अभिषेक कुमार सिंह ,ब्यूरो हेड ,धनबाद 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news