Simdega, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Simdega, Jharkhand.
- City: Simdega, Jharkhand
तीन लाख में बेची गई झारखंड की बेटी, भारत-पाक बॉर्डर तक पहुंचा मानव तस्करी का खौफनाक खेल, फिर जो हुआ....
जिले से मानव तस्करी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने एक बार फिर राज्य में सक्रिय तस्कर गिरोहों की भयावह सच्चाई उजागर कर दी है. जिले की एक युवती को पहले बहला-फुसलाकर घर से बाहर ले जाया गया, फिर उसे अलग-अलग जगहों पर बेचते हुए राजस्थान के बाड़मेर तक पहुंचा दिया गया, जो भारत-पाकिस्तान सीमा के पास स्थित है. बताया जा रहा है कि युवती का तीन लाख रुपये में सौदा किया गया था. हालांकि, सिमडेगा पुलिस की तत्परता से आखिरकार पीड़िता को सुरक्षित वापस लाया गया.
Read moreड्यूटी पर तैनात जवान की गोली लगने से मौत, जांच में जूटी सिमडेगा पुलिस
सिमडेगा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है. महाबुआंग थाना में संतरी ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान राजू तिर्की की गोली लगने से मौत हो गई. इस घटना के बाद थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस विभाग में शोक का माहौल बन गया. ड्यूटी के दौरान राजू तिर्की को उनके ही हथियार से गोली लगी
Read moreघर में सो रही युवती को अपराधियों ने मारी सिर पर गोली , इलाके में सनसनी
सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाटोली इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. शनिवार को अज्ञात अपराधियों ने एक घर में घुसकर सो रही 22 वर्षीय युवती को अपना निशाना बनाया.
Read moreपहले साथ बैठकर पी शराब, फिर टांगी दोस्त पर कर दिया जानलेवा हमला, जानिए आगे क्या हुआ
सिमडेगा जिले के बोलबा प्रखंड स्थित तलमंगा गांव में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने अपने ही दोस्त पर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया. घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले बोलबा अस्पताल और बाद में बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा रेफर किया गया है. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है.
Read moreसिमडेगा में 9वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा हड़कंप
Simdega News: जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोकबहार गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक 9वीं कक्षा के छात्र ने अपने जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.
Read moreसिमडेगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 29 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
SIMDEGA जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. मारपीट के एक पुराने मामले में करीब 29 सालों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ बैजू उरांव ने बताया कि आरोपी शेख पहलवान मियां लंबे समय से फरार था
Read moreसिमडेगा पुलिस में बड़ा फेरबदल: कई थानों के बदले प्रभारी, भिखारी राम को सौपा गया सदर थाना प्रभारी का अतिरिक्त प्रभार
जिले में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में अहम प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. जारी आदेश के तहत चार पुलिस अवर निरीक्षकों (एसआई) का तबादला किया गया है, जबकि एक पुलिस निरीक्षक को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस बदलाव को जिले में पुलिसिंग को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
Read moreझारखंड छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर हुआ बड़ा हादसा, बस पलटने से पांच की गई जान, 17 से अधिक घायल
झारखंड के सिमडेगा से छत्तीसगढ़ के कुनकुरी जा रही एक यात्री बस के पलटने से बड़ा हादसा हुआ. इसमें पांच लोगों की मौत हो गई और 17 से अधिक लोग घायल हुए हैं. घायलों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया.
Read moreपीएलएफआई उग्रवादियों ने क्षेत्र में दहशत फैलाने की कोशिश की, पोस्टरबाजी कर दी धमकी
आज पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा है. पर इसका जश्न हर किसी के लिए एक जैसा नहीं है. दरअसल गणतंत्र दिवस की एक रात पहले एलएफआई उग्रवादियों ने सिमडेगा में दहशत फैलाने की कोशिश की है. बीती देर रात लचरागढ़–बाड़ी ब्रेंडा रोड पर उग्रवादियों द्वारा पोस्टरबाजी की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि करीब रात 1:30 बजे कुछ अज्ञात लोग सड़क निर्माण में लगी कंपनी की कंस्ट्रक्शन साइट पर पहुंचे और वहां पोस्टर चिपका दिए. इसके साथ ही उन्होंने कंपनी के एक टैंकर और एक जेसीबी में आग लगाने का प्रयास भी किया.
Read moreतेज रफ्तार के कहर ने ले ली जान, अम्बापानी घाटी में हुए भीषण सड़क हादसा में हुई बाइक सवार की मौत
जिले के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अम्बापानी घाटी में बीते दिन एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की जान चली गई. जानकारी के अनुसार, ठेठईटांगर से घर लौट रहे एक व्यक्ति को रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
Read moreक्रिसमस की खुशियां मातम में बदलीं, बाइक हादसे में एक युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
सिमडेगा जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जहां क्रिसमस गैदरिंग की तैयारी के दौरान हुए बाइक दुर्घटना में एक युवक की जान चली गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना रेंगरीह थाना क्षेत्र के बाघचट्टा इलाके की है.
Read more








