Ranchi, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Ranchi, Jharkhand.
- City: Ranchi, Jharkhand
21 करोड़ के बीमा के लिए बेटे ने रची खौफनाक साजिश, पिता का किया ये हाल
झारखंड से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोप है कि एक बेटे ने करोड़ों रुपये के बीमा क्लेम के लालच में अपने ही पिता की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले पिता के नाम पर अलग-अलग कंपनियों से करीब 21 करोड़ रुपये का बीमा कराया और फिर चलती ट्रेन से धक्का देकर उनकी जान ले ली. मामले का खुलासा तब हुआ जब एक इंश्योरेंस कंपनी को क्लेम प्रक्रिया के दौरान पूरे घटनाक्रम पर शक हुआ.
Read moreधर्म-कर्म:बुधवार के दिन इन गलतियों से बचें, बिगड़ सकता है बुध ग्रह का प्रभाव
Dharam astha:बुधवार का दिन हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है.इस दिन को भगवान गणेश और बुध ग्रह से जोड़ा जाता है.मान्यता है कि बुध ग्रह बुद्धि, व्यापार, वाणी और तर्क शक्ति का कारक होता है. ऐसे में बुधवार के दिन कुछ गलतियों से बचना बेहद जरूरी माना जाता है
Read moreWeather Alert: झारखंड में भीषण गर्मी का कहर जारी, आज इन जिलों के लोग लू से रहें सावधान
Jharkhand weather update:आज भी मौसम का मिजाज मिला-जुला रहेगा, जहां कुछ जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है, तो कुछ जिलों में गर्मी का असर जारी रहेगा.वही रांची में तेज आंधी और तूफानी हवाओं की चेतावनी जारी की है.मौसम विभाग ने बुधवार के लिए पलामू, गढ़वा समेत कई जिलों में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है
Read moreबड़ी खबर : जेल में बंद गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को हाईकोर्ट से राहत, रंगदारी मामले में मिली जमानत
हत्या के आरोप में जेल में बंद गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. रंगदारी मांगने और धमकी देने से जुड़े एक मामले में अदालत ने उसे जमानत दे दी है. यह मामला चतरा जिले के चंदवा थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, जहां अमन श्रीवास्तव के खिलाफ कांड संख्या 50/2026 दर्ज किया गया था.
Read moreझारखंड स्वास्थ्य विभाग पर ‘महाघोटाला’ का आरोप, बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग
झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य के स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार, दवा बर्बादी और एंबुलेंस खरीद में कथित गड़बड़ियों को लेकर हेमंत सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग में बनाई गई कॉरपोरेशन व्यवस्था लूट, कमीशनखोरी और टेंडर मैनेजमेंट का अड्डा बन चुकी है. मरांडी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराने की मांग की है.
Read moreझारखंड में बनेंगे 5 हजार CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस! हेमंत सरकार का मास्टर प्लान तैयार
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में स्कूली शिक्षा को और मजबूत व आधुनिक बनाने के लिए अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए हैं. मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं, शिक्षक नियुक्ति और छात्रों को मिलने वाली योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की. उन्होंने साफ कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना है.
Read moreझारखंड में जल्द शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा, छात्रों और बुजुर्गों को मिलेगी बड़ी राहत
रांची से झारखंडवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है. राज्य सरकार जल्द ही आधुनिक इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने की तैयारी में जुटी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में शुरू होने वाली इस पहल का मकसद लोगों को सस्ती, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है.
Read moreविधानसभा कर्मी की मौत पर बवाल: जयराम महतो ने उठाए निजी अस्पतालों पर सवाल, रखी ये मांग
झारखंड विधानसभा की महिला कर्मी अंजना तिवारी की इलाज के दौरान हुई मौत ने राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था और निजी अस्पतालों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस मामले को लेकर विधायक जयराम महतो ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए पांच विधायकों की जांच कमिटी गठित करने की मांग की है. घटना के बाद विधानसभा कर्मियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है. आक्रोशित कर्मचारियों ने विधानसभा परिसर में शव रखकर धरना शुरू कर दिया है और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
Read moreJBVNL की बड़ी कार्रवाई! 10 घंटे की रेड में 517 जगह पकड़ी गई बिजली चोरी
झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने बिजली चोरी करने वाले सिंडिकेट और शातिर उपभोक्ताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. मुख्यालय की एपीटी विंग ने पूरे राज्य में एक साथ 'वज्र' छापामारी अभियान चलाया है. इस 10 घंटे के महा-अभियान में 119 विशेष टीमों ने राज्य भर के 3,590 परिसरों में छापेमारी की. जांच के दौरान बड़े पैमाने पर टोका फंसाकर और बाईपास मीटरिंग के जरिए बिजली चोरी पकड़ी गई.
Read moreरिम्स जमीन घोटाला: आरोपियों को नहीं मिली राहत, ACB की केस डायरी से टली जमानत सुनवाई
झारखंड के बहुचर्चित अस्पताल रिम्स (RIMS) की लगभग 7 एकड़ अधिग्रहित जमीन की फर्जीवाड़े के जरिए खरीद-बिक्री करने के मामले में रांची एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई. इस मामले के दो मुख्य आरोपियों राजकिशोर बड़ाइक और कार्तिक बड़ाइक की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई के दौरान, अदालत के पिछले निर्देश के आलोक में जांच एजेंसी ने केस डायरी प्रस्तुत की.
Read moreBIG UPDATE: झारखंड के 6 IPS अफसरों को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, IG रैंक के लिए मिली मंजूरी
BIG UPDATE: केंद्र सरकार ने आईपीएस अधिकारियों की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को लेकर बड़ा फैसला लिया है. कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अंतर्गत कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की ओर से जारी आदेश में झारखंड कैडर के कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्र में आईजी (IG) और समकक्ष पदों पर तैनाती के लिए इम्पैनल किया गया है. प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है.
Read moreबड़ी खबर: होटवार जेल में जिस महिला के साथ हुआ यौन शोषण,हाई कोर्ट से उसे मिली जमानत, जानिए कौन है सेजल उर्फ शाहिस्ता
हालही में होटवार जेल में महिला कैदी के साथ यौन शोषण मामले में एक महिला के गर्भवती होने की खबर सामने आई है. जेल के अधीक्षक पर मामले को लेकर गंभीर आरोप लगे हैं जहां मामल फिलहाल जांच के घेरे में है. ऐसे में मामले में पीड़ित सेजल उर्फ शाहिस्ता, जो ब्राउन शुगर तस्करी के आरोप में जेल में बंद थी, उसे झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. आज यानि की मंगलवार को झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय की अदालत ने सुनवाई के बाद शाहिस्ता को जमानत दे दी.
Read more

