Ranchi, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Ranchi, Jharkhand.
- City: Ranchi, Jharkhand
Weather Alert:झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, अब तक 8 लोगों की मौत,पढ़े ताजा अपडेट
Jhsrkhand weather update:झारखंड में पिछले 1 सप्ताह से गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है, खासकर पलामू, गढ़वा और जमशेदपुर में तो झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है.जहां सुबह 7:00 बजे से पहले ही कड़क धूप निकल रही है.आपको बता दें कि जमशेदपुर में पहले ही पांच लोगों की जान गर्मी की वजह से जा चुकी थी
Read moreकॉलेज से लौट रही थी छात्रा तभी पीछे से जवान ने पकड़ा, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने भेजा जेल
रांची में एक लड़की से छेड़खानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया गया की यह वीडियो रांची के SN यादव गली का है. इसी गली में एक जवान ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत की है. यह घटना CCTVमें कैद हो गई. जिसके बाद छात्रा ने भी लालपुर थाना में एक आवेदन देकर केस दर्ज कराया है.
Read more29-30 मई को DGP तदाशा मिश्रा करेंगी कानून व्यवस्था की बड़ी समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण पर बनेगी रणनीति
झारखंड की राजधानी रांची में 29 और 30 मई को पुलिस मुख्यालय में कानून व्यवस्था की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है. इस दो दिवसीय बैठक की अगुवाई राज्य की डीजीपी तदाशा मिश्रा करेंगी. बैठक में सभी जिलों के एसएसपी और एसपी के अलावा रेंज आईजी, डीआईजी तथा पुलिस मुख्यालय के कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी मौजूद रहेंगे. इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं और बैठक के लिए अलग-अलग विषयों पर एजेंडा भी निर्धारित कर लिया गया है.
Read moreरिटायर्ड कर्नल ने महिला से की गंदी हरकत, छेड़छाड़ का विरोध करने पर दंपती पर रॉड से हमला, जानिए कहां का है मामला
राजधानी के खेलगांव हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां रहने वाले एक रिटायर्ड कर्नल पर पड़ोसी महिला के साथ छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा है. महिला का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उस पर और उसके पति पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया. इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. मामले को लेकर खेलगांव थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.
Read moreसरना-सनातन को लेकर झारखंड में बवाल, बाबूलाल ने कहा, कान पकड़ राहुल आदिवासियों से मांगे माफ़ी
झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस और झामुमो पर आदिवासी समाज को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि सरना, सनातन और हिंदू अलग-अलग पहचान नहीं, बल्कि एक ही सांस्कृतिक परंपरा की विभिन्न अभिव्यक्तियां हैं. मरांडी ने दावा किया कि आदिवासी समाज की परंपराएं और आस्थाएं सदियों से प्रकृति पूजा से जुड़ी रही हैं
Read moreपत्नी का प्राइवेट वीडियो सोशल में शेयर कर रहा था पति, रांची से सामने आया रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला
रांची से पति पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. शहर के हिनू इलाके की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए महिला थाना में केस दर्ज कराया है. मामला दर्ज होने के बाद महिला ने न्याय की गुहार लगाई है. साथ ही पुलिस ने आवेदन लेकर पूरे मामले की तफतीश में जुटी है.
Read moreरांची में बियर डिस्ट्रीब्यूशन के नाम पर करोड़ों की ठगी, पांच पर FIR दर्ज
राजधानी में बियर ब्रांड के डिस्ट्रीब्यूशन और निवेश के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. इस धोखाधड़ी में एक करोड़ रुपये की बड़ी ठगी का मामला प्रकाश में आया है जहां अरगोड़ा थाना में पांच नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. यह मामला आरबीडीपीएल (RBDPL) कंपनी के निदेशक राज कुमार पाठक की लिखित शिकायत पर दर्ज हुआ है, जिन्होंने आरोपियों पर झांसा देकर बड़ी रकम घपलेबाजी और व्यापारिक समझौता तोड़ने का आरोप लगाया है.
Read moreसीएम के आदेश के बाद भी क्यों लटक गई मंईयां योजना की किस्त, जानिए कहां फंसा पेंच, कब खाते में आ सकती है राशि
Maiyan Samman Yojana: झारखंड में मंईयांओं की अप्रैल और मई महीने की राशि लंबित है. ऐसे में राज्य में मंईयां योजना की लाभुक महिलायें टकटकी लगाए बैठी हैं कि आखिर कब उनके खाते में योजना की किस्तों का भुगतान होगा. हालही में विभाग की ओर से राज्य के कई जिलों में करीबन 8 हजार करोड़ रुपये की राशि आवंटित की जा चुकी है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने भी एक कार्यक्रम में बड़ा ऐलान किया था, जहां उन्होंने यह कहा था की राज्य की लाभुक मंईयांओं को राशि का भुगतान होगा. ऐसे में इस बार राज्य की लाभुक मंईयां के खाते में एक साथ दो किस्त यानि की 5000 रुपये का भुगतान होना है.
Read moreरांची में लापता अदिति की तलाश जारी, पुलिस ने इनाम राशि बढ़ाकर की 1 लाख रुपये
राजधानी में लापता अदिति का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. मामले को लेकर पुलिस लगातार सक्रिय बनी हुई है और अलग-अलग इलाकों में खोज अभियान चलाया जा रहा है. घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस हर संभव पहलू की जांच कर रही है ताकि अदिति के बारे में कोई ठोस जानकारी मिल सके.
Read more

