Latehar, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Latehar, Jharkhand.
- City: Latehar, Jharkhand
लातेहार में सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता, SJMMका कुख्यात उग्रवादी जगन्नाथ सिंह गिरफ्तार
लातेहार पुलिस को नक्सल और उग्रवादी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और अहम सफलता मिली है. पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन झारखंड संघर्ष जनमुक्ति परिषद (SJMM) से जुड़े सक्रिय उग्रवादी जगन्नाथ सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी चंदवा थाना क्षेत्र से की गई है.
Read moreतेज़ रफ्तार बना काल, आमने-सामने की बाइक भिड़ंत में बुजुर्ग महिला की मौत, तीन घायल
जिले के चंदवा–मैक्लुस्कीगंज मुख्य मार्ग पर शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. आमने-सामने से आ रही दो बाइकों की जोरदार टक्कर में एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
Read moreन्यू ईयर की मटन पार्टी से पहले बकरा चोरी पड़ा भारी! लातेहार में ग्रामीणों ने चोरों को बांधकर पीटा
नए साल की मटन पार्टी के लिए बकरा चुराना दो युवकों को महंगा पड़ गया. झारखंड के लातेहार जिले में बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने दोनों युवकों को रंगे हाथों पकड़ लिया और गुस्से में उनकी जमकर धुनाई कर दी. हालात बिगड़ते देख पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले गई. यह घटना लातेहार जिला मुख्यालय के शहरी क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 की बताई जा रही है.
Read moreलातेहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 एकड़ में फैली अवैध अफीम की खेती नष्ट, तस्करों की तलाश तेज
लातेहार पुलिस ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए हेरहंज थाना क्षेत्र में की जा रही अफीम की अवैध खेती को पूरी तरह खत्म कर दिया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत अंजाम दी गई है.
Read moreलातेहार में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एक लाख के इनामी PLFI नक्सली आलोक यादव ने किया आत्मसमर्पण
लातेहार जिले में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है. प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) से जुड़ा एक लाख रुपये का इनामी नक्सली आलोक यादव उर्फ चंद्रशेखर यादव ने लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के सामने आत्मसमर्पण कर दिया.
Read moreलातेहार में जंगली हाथी के हमले से युवक की मौत, खेत में सिंचाई के दौरान हादसा
लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के भैंसादोन गांव में रविवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई. जंगली हाथियों के हमले में 19 वर्षीय युवक की जान चली गई. मृतक की पहचान आर्यन लोहरा के रूप में हुई है, जो बालूमाथ निवासी प्रमुख लोहरा का बेटा था.
Read moreलातेहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो लाख का इनामी समेत JJMP के दो एरिया कमांडर गिरफ्तार
जिले में उग्रवाद के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (JJMP) के दो सक्रिय एरिया कमांडरों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए उग्रवादियों में दो लाख का इनामी सुनील उरांव उर्फ सुनील उर्फ मंटू और उसका सहयोगी मुकेश लोहरा शामिल हैं.
Read moreलातेहार में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी
लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के छेंचा पंचायत के पुटूवागढ़ जंगल में सोमवार शाम एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद थाना प्रभारी अनुराग कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाकर अपने कब्जे में लिया.
Read moreदूसरी शादी की चाह में पत्नी और 20 दिन के नवजात को जहर देने की कोशिश! आरोपी पति पर मामला दर्ज
जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के उक्कामाड़ गांव में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. एक युवक पर अपनी पत्नी और सिर्फ 20 दिन के बच्चे को जहर देने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि आरोपी दूसरी शादी करना चाहता था और इसी वजह से उसने यह खौफनाक कदम उठाया.
Read moreस्कूल में ‘झाड़-फूंक’ के शक में तीन छात्राएं भेजी गईं घर! लातेहार के एकलव्य स्कूल में तंत्र-मंत्र के आरोप पर छिड़ा विवाद
लातेहार जिले के बरवाडीह ब्लॉक के मंगरा रोड स्थित एकलव्य विद्यालय में आठवीं क्लास की तीन छात्राओं को स्कूल से बाहर भेजने का मामला सामने आया है. स्कूल प्रबंधन का आरोप है कि ये छात्राएं रात में हॉस्टल और महिला शिक्षिकाओं के कमरों के बाहर झाड़-फूंक, ओझा-गुनी और तंत्र-मंत्र जैसी हरकतें कर रही थीं. उनकी इस गतिविधि से अन्य छात्राएं डर गईं. इसी कारण स्कूल प्रशासन ने परिजनों को बुलाकर बच्चियों को घर ले जाने के लिए कहा और किसी अन्य स्कूल में दाखिला कराने की सलाह दी.
Read moreलातेहार में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता: JJMP के सब-जोनल और एरिया कमांडर ने किया आत्मसमर्पण
लातेहार पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी कामयाबी मिली है. झारखंड जनमुक्ति परिषद (JJMP) संगठन के सब-जोनल कमांडर ब्रजेश यादव उर्फ राकेश (5 लाख का इनामी नक्सली) और एरिया कमांडर अवधेश लोहरा उर्फ रोहित ने बुधवार को आत्मसमर्पण कर दिया.
Read more












