Latehar, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Latehar, Jharkhand.
- City: Latehar, Jharkhand
झारखंड का ऐसा सरकारी स्कूल जहां एक बार ले लिया दाखिला तो भूल जाईए करियर की टेंशन
झारखंड में कई ऐसे निजी स्कूल हैं जिनका बोलबाला सिर्फ राज्य में ही नहीं बल्कि देश में भी सुनने को मिलता है. पर जब बात सरकारी स्कूलों की आती है तो लोग सोच में पड़ जाते हैं की आखिर सरकारी स्कूल में क्या सुविधाएँ मिलेंगी, वहाँ कैसी पढ़ाई होगी और तो और बच्चों के भविष्य की चिंता भी लोगों को अक्सर रहती है. पर क्या आप जानते हैं की हमारे अपने राज्य में भी निजी के साथ साथ ऐसे सरकारी स्कूल भी हैं जिन्होंने हर पायदान पर अपने नाम को साबित कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाई है.
Read moreBREAKING: अंचल कार्यालय के अमीन को ACB ने 8 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एक और कार्रवाई करते हुए सिल्ली अंचल कार्यालय में पदस्थापित अमीन गणेश महतो को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया. आरोपी अमीन पर जमीन नापी की रिपोर्ट और नक्शा उपलब्ध कराने के बदले 8 हजार रुपये की मांग करने का आरोप है.
Read moreनिलंबित सीओ माशूका संग उड़ा रहे थे थार, तभी भीड़ के बीच घुसी गाड़ी
महा शिवरात्रि के मौके पर निकली शिव बारात के दौरान झारखंड के लातेहार जिले में कुछ ऐसा हुआ जिसे आप सोच भी नहीं सकते. दरअसल एक तेज रफ्तार थार वाहन भीड़ के बीच घुस गया. घटना मनिका थाना क्षेत्र के पचफेड़ी के पास रविवार की देर शाम की है. उस समय सड़क पर श्रद्धालु झांकियां देख रहे थे और माहौल उत्सवमय था.
Read moreBREAKING: सात हजार रिश्वत लेते हुए सरकारी अमीन गिरफ्तार, एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा
पलामू एसीबी की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए लातेहार के मारू अंचल कार्यालय में तैनात अमीन मुनिदेव सिंह को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया. आरोप है कि जमीन की ऑनलाइन रसीद जारी करने के बदले उसने सात हजार रुपये की मांग की थी. इस संबंध में विशाल कुमार ने एसीबी से शिकायत दर्ज कराई थी.
Read moreनक्सल नेटवर्क पर लातेहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जेजेएमपी का सक्रिय नक्सली सदस्य गिरफ्तार
लातेहार पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है. प्रतिबंधित नक्सली संगठन जेजेएमपी (JJMP) के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार नक्सली की पहचान मनाजूल अंसारी उर्फ छोटू अंसारी के रूप में हुई है, जो लोहरदगा जिले के मक्का जोबांग का रहने वाला बताया जा रहा है.
Read moreझारखंड का वह स्कूल जहां से निकलते हैं सबसे ज्यादा डॉक्टर-इंजीनियर, यहां मिला दाखिला तो भविष्य लगभग तय, जानिए पूरी एडमिशन प्रक्रिया
झारखंड में कई नामी-गिरामी शैक्षणिक संस्थान हैं, लेकिन एक स्कूल ऐसा भी है जिसे राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश में उत्कृष्ट प्रतिभाओं की नर्सरी माना जाता है. यह स्कूल अब तक हजारों डॉक्टर और इंजीनियर देश को दे चुका है. यही वजह है कि लोग इसे मज़ाक-मजाक में नहीं, बल्कि गर्व से “डॉक्टर-इंजीनियर बनाने की फैक्ट्री” कहते हैं. हम बात कर रहे हैं लातेहार जिले में स्थित प्रतिष्ठित नेतरहाट आवासीय विद्यालय की.
Read moreबड़ी खबर : लातेहार बस हादसा! अब तक 9 लोगोंं की चली गई जान, कई घायलों की हालत गंभीर, बढ़ सकता है आंकड़ा
लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र की ओरसा घाटी में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया जहां मरने वालों की संख्या अब 9 हो गई है। दरअसल छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से झारखंड आ रही यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर घाटी में पलट गई, जहां मौके पर 5 महिलाओं की मौत की पुष्टि हुई थी. वहीं अब मरने वालों की संख्या बढ़ कर 9 हो गई है.
Read moreBIG BREAKING : लातेहार में दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटी, 5 महिलाओं की मौत, कई लोगोंं के दबे होने की आशंका
लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र की ओरसा घाटी में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से झारखंड आ रही यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर घाटी में पलट गई. इस दुर्घटना में 40 से अधिक यात्रियों के घायल होने की खबर है, जबकि कुछ लोगों के बस के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है.
Read moreलातेहार में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: सेरेनदाग जंगल से नक्सलियों का सिलेंडर बम बरामद, किया गया डिफ्यूज
सुरक्षा बलों और लातेहार पुलिस ने संयुक्त अभियान के तहत नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को समय रहते विफल कर दिया है. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हेरहंज थाना क्षेत्र के सेरेनदाग जंगल में छापेमारी की गई, जहां नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए करीब पांच किलो वजनी सिलेंडर बम को बरामद किया गया.
Read more










