Latehar, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Latehar, Jharkhand.
- City: Latehar, Jharkhand
लातेहार में बेखौफ चल रहे अवैध क्लीनिक, सरकारी आदेश के बाद भी धड़ल्ले से जारी इलाज का कारोबार
जिले के महुआडांड़ में अवैध निजी क्लीनिकों का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है. प्रशासनिक जांच में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने और स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोटिस जारी किए जाने के बावजूद कई क्लीनिक आज भी खुलेआम संचालित हो रहे हैं. इससे स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं.
Read moreकलयुगी बेटे की खौफनाक करतूत, पिता की डांट से भड़का और कुदाल से वार कर ले ली जान, जानिए कहां का है मामला
जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने मामूली डांट से नाराज होकर अपने ही पिता की हत्या कर दी. घटना मनिका लातेहार थाना क्षेत्र के शिंजो पंचायत की है. आरोप है कि बेटे ने कुदाल से हमला कर पिता को मौत के घाट उतार दिया और वारदात के बाद मौके से फरार हो गया. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.
Read moreलातेहार पुलिस ने पूर्व CRPF जवान मर्डर केस का किया खुलासा, लूटपाट के इरादे से की गई थी हत्या
लातेहार जिले के पूर्व सीआरपीएफ जवान की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया हैं. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है. आरोपियों की पहचान इकबाल अंसारी और अवध कुमार साहू के रूप में की गई है.
Read moreलातेहार के माइंस में हुई गोलीबारी, राहुल सिंह गिरोह ने ली फायरिंग की जिम्मेदारी
लातेहार जिले के बरियातू थाना क्षेत्र में हुई हालिया गोलीबारी की घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है. आपराधिक गिरोह राहुल सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए सनसनी फैला दी है.
Read moreसरकारी स्कूल में मध्याह्न भोजन कर रहे थे बच्चे, तभी गिर गई छत, कई बच्चे घायल, दो की हालत गंभीर
लातेहार जिले के बरवाडीह प्रखंड स्थित लुहुर गांव में एक सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा हो गया, जिसने एक बार फिर स्कूल भवनों की खराब हालत पर सवाल खड़े कर दिए हैं. उत्क्रमित मध्य विद्यालय लुहुर के बरामदे का छज्जा अचानक गिरने से कई बच्चे घायल हो गए, जबकि दो छात्राओं को गंभीर चोट लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.
Read moreलातेहार : तेज रफ्तार का कहर, स्कूली बच्चों से भरा टेम्पो पलटा, एक मासूम की गई जान
लातेहार महुआडांड़ प्रखंड में स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा एक टेम्पो अचानक पलट गया. इस हादसे में एक छात्र की जान चली गई, जबकि कई अन्य बच्चे घायल हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.
Read moreपलामू: बाइक और पिकअप की भीषण टक्कर, शादी में जा रहे 18 वर्षीय युवक की मौत
Road Accident in Palamu: लातेहार के रबदी गाँव निवासी 18 वर्षीय रवि परहिया नामक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. युवक शादी समारोह में शामिल होने के लिए केड़ गाँव के लिए जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में एक सड़क हादसे का शिकार हो गया.
Read moreनेतरहाट स्कूल केस में हाईकोर्ट सख्त, प्रशासनिक अधिकारी पर लगा 25 हजार का जुर्माना, जानिए क्या है पूरा मामल
Netarhat School Case: राज्य का नेतरहाट विद्यालय अमूमन सुर्खियों में रहता है, पर इस बार चर्चा की वजह स्कूल की गुणवत्ता नहीं बल्कि कोर्ट का आदेश है. दरअसल झारखंड हाईकोर्ट ने नेतरहाट आवासीय विद्यालय के शैक्षणिक स्तर में गिरावट और उसके गौरव को पुनर्स्थापित करने से जुड़ी जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कड़ा रुख अपनाया है. मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने मामले के दौरान विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी रोशन कुमार बख्शी द्वारा दायर इंटरलोक्यूटरी एप्लिकेशन (IA) पर नाराजगी जताते हुए उसे खारिज कर दिया.
Read moreशादी से लौटती युवती के साथ हैवानियत, जंगल में छोड़ फरार हुए आरोपी
झारखंड के लातेहार जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. गुरुवार रात एक शादी समारोह से लौट रही युवती के साथ गांव के ही कुछ युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. घटना यहीं खत्म नहीं हुई, बल्कि आरोपियों ने अपराध के बाद पीड़िता को धमकाते हुए आधी रात में जंगल में छोड़ दिया और फरार हो गए.
Read moreट्रक चालकों को नशा देकर लूटने वाला गैंग पकड़ाया, लातेहार से अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य गिरफ्तार
ट्रक चालकों को नशीला पदार्थ खिलाकर वाहन लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. चतरा सदर थाना में 29 मार्च को दर्ज मामले की जांच के दौरान पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.
Read moreलातेहार:पिता बना हैवान, बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर ले ली जान
जिले के मनिका थाना क्षेत्र के उचुवाबर गांव में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने ना सिर्फ पिता पुत्र के रिश्ते को शर्मसार किया है बल्कि, मानवता और इंसानियत पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं. दरअसल एक पिता ने अपने ही बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पूरे मामले की जांच जारी है.
Read more





