Bokaro, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Bokaro, Jharkhand.
- City: Bokaro, Jharkhand
बोकारो में CRPF जवान की पत्नी से 4.60 लाख की ठगी!केस दर्ज कराने पहुंची पीड़ित को एक थाना से दूसरे थाना घुमा रही पुलिस
गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलबुल पंचायत से एक साइबर ठगी का मामला सामने आया है.जहां एक महिला के बिना जानकारी के उसके बैंक खाते से अलग अलग किस्तों में चार लाख साठ हजार रुपये की निकासी कर ली गई.
Read moreएक लड़की की हत्या और पूरा थाना सस्पेंड ,जानिए कहा का है मामला
बोकारो पुलिस अधीक्षक ने कार्य में लापरवाही बरतने पर पूरे थाना को सस्पेंड कर दिया. एक साठ 28 पुलिस कर्मी के निलंबन से महकमे में हड़कंप मचा है. यह कार्रवाई पुष्पा हत्याकांड की जांच में लापरवाही बरतने पर की गई है.
Read moreBREAKING:बोकारो के जंगल में मिला कंकाल, इलाके में हड़कंप
बोकारो के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मधु टांड़ जंगल में नरकंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. जैसे ही इस घटना की सूचना पुलिस को मिली, बोकारो एसपी हरविंदर सिंह, सिटी डीएसपी आलोक रंजन समेत कई थानों की पुलिस टीम और पिंडराजोरा थाना पुलिस के साथ सर्किल इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए
Read more10 दिन से 1200 बच्चों की थाली में नहीं है खाना, चावल के बगैर बोकारो में ठप हुआ मिड-डे-मील
झारखंड के बोकारो जिले में मिड-डे मील योजना ठप होने से करीब 1200 बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पेटरवार प्रखंड के लगभग 30 स्कूलों में 1 अप्रैल से बच्चों को मध्यान भोजन नहीं मिल रहा है. इसकी मुख्य वजह स्कूलों को चावल का आवंटन नहीं होना बताया जा रहा है. प्रभावित स्कूलों में राजकीयकृत बालक मध्य विद्यालय पेटरवार, बालिका मध्य विद्यालय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खत्री टोला, दारिद और एनपीएस पतकी सहित कई अन्य विद्यालय शामिल हैं.
Read moreबोकारो पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात अपराधी अमन साहू गिरोह के 7 गुर्गे गिरफ्तार
पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी अमन साहू गिरोह से जुड़े सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी एसपी हरविंदर सिंह ने आज प्रेस वार्ता में दी. एसपी के अनुसार, नगर डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था.
Read moreबोकारो में प्रिंस खान और राहुल दुबे गैंग के गुर्गों के साथ मुठभेड़, प्रिंस को लगी गोली
जिले के बालीडीह ओपी क्षेत्र में बीती रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें कुख्यात अपराधी प्रिंस गुप्ता उर्फ प्रिंस भाटिया घायल हो गया. पुलिस ने उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.
Read moreबिग अपडेट : बोकारो के युवक की दुबई में संदिग्ध तरीके से मौत! जानिए क्या है मामला
विदेश में रह रहे झारखंड के प्रवासी मजदूरों की मौत अब थमने का नाम नहीं ले रहा है. यह मामला झारखंड के बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना का हैं मृतक मजदूर हैं,जिनका नाम मनोज महतो है. मनोज महतो की दुबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है.
Read moreबोकारो की LIC कॉलोनी में 32 लाख की बड़ी चोरी, दिनदहाड़े बंद मकान से जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर
जिले की एलआईसी कॉलोनी में दिन के समय बड़ी चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया. सेक्टर-6 थाना क्षेत्र स्थित जीवन कुटीर परिसर के मकान नंबर E-2 को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने करीब 32 लाख रुपये मूल्य के आभूषण और 60 हजार रुपये नकद उड़ा लिए. घटना के वक्त परिवार घर पर मौजूद नहीं था.
Read moreहाथी के तांडव से उड़ गई रातों की नींद, पांच मौतों के बाद प्रशासन सख्त, ड्रोन और स्पेशल टीम से हो रही निगरानी
गोमिया प्रखंड में हाथियों के हमले से बीते दो दिनों में पांच लोगों की मौत के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम का विरोध भी किया. हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने हस्तक्षेप कर ग्रामीणों को शांत कराया और सुरक्षा को लेकर बड़े कदम उठाए.
Read more18वां बर्थडे नहीं हुआ धूमधाम से सेलिब्रेट, तो नाराज़गी में घर छोड़कर निकली 18 वर्षीय युवती, फिर हुआ कुछ ऐसा....
स्टील सिटी बोकारो में महिलाओं से जुड़े अपराधों को लेकर पुलिस पहले से ही सतर्कता बरत रही है. इसी बीच एक 18 वर्षीय युवती की गुमशुदगी की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. हालांकि, त्वरित कार्रवाई और जांच के बाद मामला सामने आते ही पुलिस ने राहत की सांस ली.
Read moreबोकारो में हाथियों का तांडव, 3 बुजुर्गों की मौत, वन विभाग पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
झारखंड में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला बोकारो जिले के महुआटांड़ वन क्षेत्र के अंतर्गत बड़कीपुन्नू गांव का है, जहां सोमवार सुबह हाथियों के हमले में तीन बुजुर्गों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक और भय का माहौल है.
Read more








.jpeg)



