Bokaro, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Bokaro, Jharkhand.
- City: Bokaro, Jharkhand
सरकारी गाड़ी की फोटो खींचने पर भड़कीं महिला मजिस्ट्रेट, पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार के आरोपों पर गरमाया माहौल, फिर...
बोकारो जिले में एक पत्रकार के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला सामने आने के बाद मीडिया जगत में नाराजगी बढ़ गई है. एक दैनिक अखबार से जुड़े पत्रकार युधिष्ठिर महतो ने चास-बोकारो में तैनात महिला एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट जया कुमारी पर पद के दुरुपयोग और अभद्र व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया है. घटना के बाद पत्रकार संगठनों ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग तेज कर दी है.
Read moreBREAKING: 5 हजार रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथों दबोचा
BREAKING NEWS: झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है. इसी क्रम में धनबाद एसीबी टीम ने बोकारो में बड़ी कार्रवाई करते हुए बालीडीह थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक (ASI) अयूब अंसारी को 5 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई बोकारो के नया मोड़ इलाके में की गई, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक, अयूब अंसारी एक आपराधिक मामले के अनुसंधान पदाधिकारी (IO) थे.
Read more500 रुपये के विवाद ने पकड़ा तूल, दलित चाय दुकानदार संग गाली-गलौज करने वाला पर गिर सकती है गाज
जिले में चाय के पैसे को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अब गंभीर कानूनी मामले में बदल गया है. जिले में एक दलित युवक के साथ कथित मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी करने के आरोप में एससी/एसटी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
Read moreट्रेजरी घोटाला: बड़े साहब तक पहुंच रहा था पैसा, अकाउंटेंट ने SIT के सामने खोले राज
झारखंड के बहुचर्चित बोकारो ट्रेजरी घोटाले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं. इस मामले में गिरफ्तार बोकारो पुलिस कार्यालय के अकाउंटेंट कौशल पांडे ने एसआईटी पूछताछ में कई राज खोले हैं, बताया जा रहा है कि कौशल पांडे ने जांच टीम के सामने स्वीकार किया है कि यह फर्जीवाड़ा किसी एक व्यक्ति का काम नहीं था
Read more500 रुपये को लेकर बवाल! गालियों और थूकने के बाद दलित युवक की बेरहमी से पिटाई,जानिए कहां का है मामला
बोकारो जिले से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां चाय के महज 500 रुपये के बकाए को लेकर एक दलित युवक के साथ बर्बरता की गई. जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक की पहचान चंदन कुमार के रूप में हुई है. पीड़ित युवक ने इस अमानवीय कृत्य के खिलाफ बोकारो के एससी-एसटी (SC/ST) थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. बताए चंदन कुमार अक्सर आरोपी ईश्वर महतो की दुकान पर चाय पीने जाता था, जिसके कारण उस पर ₹500 का बकाया हो गया था. इसी मामूली रकम को लेकर हुए विवाद ने एक भयानक रूप ले लिया जिससे पीड़ित बेहद आहत है.
Read moreबोकारो के प्रवासी मजदूर की बेंगलुरु में मौत, शव घर लाने के लिए परिवार ने लगाई मदद की गुहार
बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. एक बार फिर एक प्रवासी मजदूर की असमय मौत हो गई. गोमिया पंचायत के रहने वाले 46 वर्षीय राजू गंझू की बेंगलुरु के मैसूर में इलाज के दौरान मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, राजू अपने परिवार के पालन-पोषण के लिए घर से दूर रहकर वहां टावर लाइन में मजदूरी का काम करता था
Read moreबोकारो के जंगल में मिले सरकारी दस्तावेज! भारी मात्रा में वोटर आईडी, पैन और एटीएम कार्ड बरामद
बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-6 थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जंगली इलाके में बड़ी संख्या में सरकारी दस्तावेज मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड और विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड बरामद किए हैं. इतने महत्वपूर्ण और संवेदनशील दस्तावेजों का लावारिस हालत में जंगल के सुनसान इलाके में मिलना कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है.
Read moreबोकारो: बीच सड़क चलती गैस टैंकर में लगी भीषण आग, NH-32 पर आवाग्मन बंद
बोकारो जिले से आज सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र स्थित गवाई पुल के बीच एक गैस टैंकर में अचानक आग लग गई. आग लगते ही लोगों के बीच डर का माहौल बन गया और लोग इधर-उधर भागने लगे. बताते चले की 16 चक्का गैस टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर गवाई पुल के बीच पलट गया.
Read moreपुलिस कस्टडी में बर्बरता! अधमरे युवक को दी जान से मारने की धमकी, देखिए Video
बोकारो जिले की पुलिस हाल के दिनों में चर्चा में है. कई कारनामे की खबर हर दिन सुर्खियों में बनी है. अब चीराचास थाना में अधमरे युवक को बंद रखने के मामले ने तूल पकड़ा जिसके बाद एसपी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर थानेदार समेत तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है. साथ ही पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है.
Read moreझारखंड के वरिष्ठ नेता माधव लाल सिंह की बिगड़ी तबीयत, गंभीर हालत में अस्पताल में हुए भर्ती
झारखंड की राजनीति के प्रमुख चेहरों में गिने जाने वाले पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. उन्हें बोकारो के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. फिलहाल उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है, जिससे उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में चिंता का माहौल है.
Read moreबोकारो : अस्पताल और लैब की सेवाएं होंगी मजबूत, झारखंड सरकार ने 2.73 करोड़ रूपए की दी मंज़ूरी
झारखंड सरकार ने बोकारो जिले के अस्पतालो में और स्वास्थ्य केंद्रो में काम चलाने के लिए करीब 2.73 करोड़ रूपए की मंज़ूरी दी है. ये पैसा सरकार की अपनी योजना से दिया गया है ताकि इन सेवाओ में की रुकावट ना आये और तेजी से का चले.
Read moreबोकारो में तेज रफ्तार का कहर: बारात से लौट रही कार ने पुलिस गश्ती वाहन को मारी टक्कर, चार घायल
झारखंड के बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा सामने आया. गोमिया-फुसरो मुख्य मार्ग पर जारंगडीह स्थित ढोरी माता चर्च के पास सुबह करीब चार बजे बारात से लौट रही एक स्विफ्ट डिजायर कार ने पुलिस की गश्ती बोलेरो को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी. हादसा इतना अचानक और जोरदार था कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा टकराए और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.
Read more

