Bokaro, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Bokaro, Jharkhand.
- City: Bokaro, Jharkhand
बोकारो तनिष्क ज्वेलर्स लूटकांड का पर्दाफाश, दो आरोपी हुए गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
सेक्टर-4 थाना क्षेत्र अंतर्गत सिटी सेंटर स्थित तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में 11 जनवरी 2026 को हथियार के बल पर लूट के प्रयास के मामले में बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इस संबंध में सेक्टर-4 थाना कांड संख्या 02/26, दिनांक 12 जनवरी 2026 को बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.
Read moreबोकारो में कॉलेज परिसर के पास झाड़ियों में मिला अज्ञात महिला का शव, सिर पर गहरे जख्म के निशान
बोकारो के सेक्टर-6 थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बोकारो स्टील सिटी कॉलेज के पास झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का शव देखा गया. सुबह टहलने निकले लोगों ने झाड़ियों के बीच शव पड़ा देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही सेक्टर-6 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी.
Read moreबोकारो में हाथियों का आतंक, बेटे को बचाने गए पिता की गई जान
जिले के गोमिया प्रखंड स्थित कंडेर पंचायत के दरहाबेड़ा गांव में जंगली हाथियों के हमले ने एक दर्दनाक त्रासदी को जन्म दिया. बेटे को बचाने की कोशिश में एक पिता की जान चली गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.
Read moreबच्चों से भरी स्कूल बस ने राहगीर को कुचला, मौके पर मौत, बोकारो में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा
जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. बच्चों से भरी एक स्कूल बस ने सड़क पर पैदल चल रहे एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी और उसे कुचलते हुए आगे निकल गई. हादसे के बाद घबराए ड्राइवर ने बस को तेज रफ्तार में भगाते हुए सीधे स्कूल कैंपस तक पहुंचा दिया. इस घटना से बस में बैठे बच्चों में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई. हालांकि राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं और कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई.
Read moreबोकारो पुलिस को बड़ी कामयाबी, हरियाणा से सकुशल बरामद हुई अपहृत युवती
पिण्ड्राजोरा थाना क्षेत्र के कुर्रा बाजार से एक लड़की के अपहरण के मामले में बोकारो पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा अपहृत की गई युवती को पुलिस ने हरियाणा के मानेसर से सकुशल बरामद कर लिया है. इस संबंध में 02 जुलाई 2025 को अपहृता के पिता सुन्दर लाल तुरी द्वारा पिण्ड्राजोरा थाना में लिखित आवेदन दिया गया था. आवेदन के आधार पर पिण्ड्राजोरा थाना कांड संख्या 138/25, दिनांक 02.07.2025, धारा 140 (3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया.
Read moreBREAKING: दंपती ने अपने 2 साल के बच्चे की हत्या कर खुद की ली जान, बीएसएल के आउट हाउस से शव हुआ बरामद
सेक्टर-9/A स्ट्रीट-5 स्थित बीएसएल आउट हाउस से एक दंपती और उनके दो साल के बेटे का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस को आशंका है कि कर्ज के भारी दबाव में दंपती ने पहले मासूम बच्चे की हत्या की और फिर आत्महत्या कर ली. मृतकों की पहचान कुंदन तिवारी, उनकी पत्नी रेखा और दो वर्षीय पुत्र सेयांश के रूप में हुई है. पुलिस ने बुधवार शाम तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है.
Read moreबड़ी खबर: बोकारो में पुलिस टीम पर हमला, एक जवान घायल, गाड़ी भी क्षतिग्रस्त
चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पुपुनकी में पुलिस पर पथराव करने का मामला सामने आया है. मामले में एक पुलिसकर्मी के घायल होने की भी सूचना है. घटना के बाद चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह के साथ कई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया.
Read moreबोकारो में सनसनी: चाय-नाश्ता बेचने वाले दंपती की बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली दहशत
बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक वृद्ध दंपती की बेरहमी से हत्या कर दी गई. यह घटना जोशी कॉलोनी स्थित बाली होटल परिसर की है, जहां 65 वर्षीय महावीर साव और उनकी 60 वर्षीय पत्नी कौशल्या देवी मृत अवस्था में पाए गए. दोनों लंबे समय से अपने होटल पर राशन, चाय और पकौड़ी की दुकान चलाते थे और इलाके में सरल स्वभाव वाले दंपती के रूप में जाने जाते थे.
Read moreमंईयां सम्मान योजना के पैसे के लिए पति ने पत्नी का कर दिया काम तमाम, जानिए पूरा मामला
बोकारो जिले के थर्मल थाना क्षेत्र के नई बस्ती में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां शनिवार की देर रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच “मंईयां सम्मान योजना” की राशि को लेकर विवाद हुआ था.
Read moreतेज रफ्तार हाइवा ने पुलिस वाहन को रौंदा, ड्यूटी पर निकली पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर
जिले के चास थाना क्षेत्र स्थित गुरुद्वारा रोड पर मंगलवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. एक तेज रफ्तार हाइवा ने ड्यूटी पर निकली पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस की गाड़ी सड़क पर पलट गई और कुछ मीटर तक घिसटती चली गई. हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और आस-पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे.
Read more











