बोकारो में CRPF जवान की पत्नी से 4.60 लाख की ठगी!केस दर्ज कराने पहुंची पीड़ित को एक थाना से दूसरे थाना घुमा रही पुलिस  

    Bokaro, Jharkhand
    बोकारो में CRPF जवान की पत्नी से 4.60 लाख की ठगी!केस दर्ज कराने पहुंची पीड़ित को एक थाना से दूसरे थाना घुमा रही पुलिस

    बोकारो(BOKARO): जिले के गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलबुल पंचायत से एक साइबर ठगी का मामला सामने आया है.जहां एक महिला के बिना जानकारी के उसके बैंक खाते से अलग अलग किस्तों में चार लाख साठ हजार रुपये की निकासी कर ली गई. मामले की जानकारी होते ही पीड़िता बीते दो दिनों से मामला दर्ज कराने के लिए एक थाना से दूसरे थाना भटक रही है.

    यह भी पढ़े: एक लड़की की हत्या और पूरा थाना सस्पेंड ,जानिए कहा का है मामला

    लोन लेकर घर बनाने को रखा था पैसा  

    जानकारी के अनुसार गोमिया के तुलबुल निवासी पीड़िता रानी कुमारी का बचत खाता (A/c नम्बर 4090676772) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ललपनिया शाखा में है. उन्होंने जनवरी माह में गृह निर्माण के लिए बैंक से पन्द्रह लाख रुपए का होम लोन लिया था. यह राशि उनके बचत खाते में ही रखी हुई थी. लेकिन पीड़िता को क्या मालूम कि साइबर ठगी करने वाले लोगों की नजर उसके बैंक खाते पर पड़ गई है. ठगों के द्वारा महिला के खाते से बीते चार अप्रैल को एक लाख रुपये की निकासी, छः अप्रैल को एक लाख, सात अप्रैल को एक लाख, आठ अप्रैल को बीस-बीस हजार के तीन किस्तों में साठ हजार एवं नौ अप्रैल को बीस-बीस हजार के चार किस्तों में अस्सी हजार रुपये की निकासी कर ली गई है.

    यह भी पढ़े:  सनसनीखेज बोकारो मर्डर कांड: वर्दी पर लगे इस दाग को कैसे मिटाएगी झारखंड पुलिस ,क्यों करना पड़ा एकसाथ 28 को निलंबित !

    इस तरह ठगों ने पीड़ित महिला के खाते से पांच अलग अलग तिथियों में कुल चार लाख साठ हजार रुपए की निकासी कर ली है. पीड़िता को इस बात का पता तब चला,जब वो बीते दस अप्रैल को किसी कार्य से बैंक गई हुई थी. उन्होंने बैंक में जब अपने खाते का बैलेंस चेक करवाया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. पीड़िता के अनुसार न तो उसने मोबाइल पर किसी तरह का कोई लिंक क्लिक किया,और न ही कोई ओटीपी आया, फिर भी उसके खाते से पैसे निकल गए.

    घटना के बाद दस अप्रैल को ही पीड़िता मामले की शिकायत को लेकर सबसे पहले ललपनिया थाना गई, वहां से उसे गोमिया थाना भेज दिया गया, फिर गोमिया थाना से उसे बोकारो साइबर थाना भेजा गया. साइबर थाना में पीड़िता को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की बात कही गई, लेकिन किसी कारणवश वहां भी शिकायत दर्ज नहीं हो सकी. पीड़िता के परिजनों ने बताया कि सोमवार को पुनः वे लोग मामले की शिकायत दर्ज कराने बोकारो साइबर थाना जाएंगे. पीड़िता के पति अमित कुमार सीआरपीएफ में कार्यरत हैं और वर्तमान में छत्तीसगढ़ में तैनात हैं.

    रिपोर्ट: संजय कुमार  

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news