हाई कोर्ट ने सरकार को दी चेतावनी, शुरु करें सदर अस्पताल, नहीं तो अब होगी कार्रवाई

    हाई कोर्ट ने सरकार को दी चेतावनी, शुरु करें सदर अस्पताल, नहीं तो अब होगी कार्रवाई

    रांची (RANCHI) झारखंड हाईकोर्ट ने 500 बेड क्षमता वाली सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल सदर अस्पताल के संचालन को लेकर पीआईएल पर सुनवाई की मामले में कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद राज्य सरकार को अगली सुनवाई से पूर्व ही विस्तृत जवाब दायर करने के लिए कहा है.  चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस उदित नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने कहा है कि सरकार अपने जवाब में मेडिकल उपकरणों को चलाने, पारा मेडिकल स्टाफ, सहित चतुर्थवर्गीय पदों पर कर्मियों की नियुक्ति के बारे में भी पूरी जानकारी  मांगी है. इस मामले की अगली सुनवाई के लिए खंडपीठ ने 11 नवंबर की तिथि को निर्धारित की है.  

    31अक्टूबर तक पूरे कर लिए जाएंगे: संवेदक कम्पनी 

    संवेदक कंपनी की ओर से खंडपीठ को बताया गया कि ऑडिटोरियम सहित कुछ हिस्से का कार्य अंतिम चरण में है. बचे हुए सभी कार्य 31अक्टूबर तक पूरे कर लिए जाएंगे. वहीं राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता पीयूष चित्रेश ने पैरवी की. प्रार्थी ज्योति शर्मा ने अवमानना याचिका दायर की है उन्होंने 500 क्षमता वाले सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के लिए दायर पीआईएल में पारित आदेश का अनुपालन कराने की मांग की.

    13 सदस्य कमेटी बनाई गई

    सदर अस्पताल की सुपर स्पेशलिटी  इकाई को  जल्द शुरू कराने के लिए विभाग की पहल पर 13 सदस्य कमेटी बनाई गई है. यह कमेटी बिल्डिंग के आधारभूत ढांचे में उपकरण की सुविधा कैसे शुरू होगी यह भी जांच करेगी. झारखंड हाईकोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 11 नवंबर को होगी. इसके पहले ही 31 अक्टूबर तक सभी निर्माण कार्य पूरा कर रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया है.  स्वास्थ्य विभाग ने आईपीएचएस मानकों के हिसाब से सुविधाओं का आकलन करने के लिए कहा है. अस्पताल चलाने के लिए सदर अस्पताल के उपाध्यक्ष के नेतृत्व में चिकित्सा उपकरण, फर्नीचर, दवा बेड खरीदने,  के आलावा,, डाक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ नर्स को प्रतिनियुक्त करने संबंधी सूची तैयार करने के लिए कहा गया है..

    ये डाक्टर कमिटी में रहेगें शामिल

    13 सदस्य कमेटी में डॉ उमा सिन्हा डॉक्टर विमलेश सिंह रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर एस प्रसाद गुप्ता अग्रवाल सर्जन डॉक्टर अजीत कुमार डॉक्टर अखिलेश झा जनरल मेडिसिन से डॉ अजय कुमार झा ऑर्थोपेडिक्स से डॉक्टर से रानोली डॉ प्रभात रंजन शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ दयानंद सरस्वती एनएसथेटिस्ट नीरज कुमार रजक और गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर किरण चंदेल के साथ अस्पताल के जिला अस्पताल प्रबंधक शामिल है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news