टीपीसी उग्रवादी संगठन की धमकी, 120 रुपया प्रति टन लेवी दो नहीं तो घर में घुस कर मारेंगे

    टीपीसी उग्रवादी संगठन की धमकी, 120 रुपया प्रति टन लेवी दो नहीं तो घर में घुस कर मारेंगे

    रांची(RANCHI): टीपीसी उग्रवादी संगठन ने कोयला कारोबारी से प्रति टन 120 रुपये के हिसाब से लेवी मांगी है.कोयला कारोबारी राजेन्द्र साहू ने इस मामले में सुखदेव नगर थाना में उग्रवादी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. राजेन्द्र साहू कोयला कारोबारी है उनका काम जोरों से चलता है.हर दिन दर्जनों गड़िया कोयला लेकर निकलती है. धमकी मिलने के बाद कारोबारी में भय का माहोल बना हुआ है.

    बता दें कि राजेन्द्र साहू को सात अक्टूबर को फोन आया था. फोन कर कहा कि मैं टीपीसी उग्रवादी कमांडर अनूप बोल रहा हूँ. इसके बाद कारोबारी को कई बाते कही और साथ ही प्रति टन के हिसाब से 120 रुपया देना होगा तभी काम कर पाएंगे. पैसा नहीं देने पर घर में घुस कर मारने की धमकी दी है. इस मामले में थाना को आवेदन देने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.पुलिस जिस नंबर से कॉल आया था उसे भी खंगालने में लगी है. नंबर किसके नाम पर है कहां और किस नेटवर्क में काम कर रहा है. इन सब चीजों पर जांच कर रही है.                   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news