JSCA अध्यक्ष को ED ने भेजा नोटिस, BCCI से मिली राशि का  मांगा ब्योरा 

    JSCA अध्यक्ष को ED ने भेजा नोटिस, BCCI से मिली राशि का  मांगा ब्योरा 

    रांची (RANCHI) ED ने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के (JSCA) अध्यक्ष को नोटिस जारी कर राज्य स्थित जेएससीए स्टेडियम के निर्माण से संबंधित टेंडर और निर्माण लागत का ब्यौरा मांगा है.  वर्ष 2009 से 2016 तक स्टेडियम में किए गए कार्यों और इसके टेंडर से संबंधित सूचना को मांगा है.  8 वर्षों के दौरान (JSCA )भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से प्राप्त राशि का भी हिसाब मांगा है. 9 अक्टूबर को भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच के पूर्व ही अध्यक्ष को ई का पत्र प्राप्त हुआ है, हालांकि उनकी ओर से अब तक नोटिस का जवाब नहीं भेजा गया है. 

    ईडी से टेंडर की प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत की गई थी

    JSCA स्टेडियम की पूर्व निर्धारित लागत 80 करोड़ थी. निर्माण पूरा होने के बाद 200 करोड़ से अधिक हो गई थी.  ईडी से टेंडर की प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत की गई थी. शिकायत में बीसीसीआई से कई वर्षों के दौरान JSCA में भी गड़बड़ी करने की बात कही गई थी. स्टेडियम निर्माण की लागत में वृद्धि और बीसीसीआई से मिलने वाली राशि में गड़बड़ी करने से संबंधित मामला कोर्ट में विचाराधीन है. उजजवल  दास नाम के व्यक्ति  जमशेदपुर सिविल कोर्ट में केस फ़ाइल किया था. JSCA से निष्कासित शेषनाथ पाठक और सुनील सिंह को गवाह बनाया था कोर्ट के आदेश पर बिष्टुपुर थाना में मामला दर्ज किया गया था. IO ने जांच के बाद JSCA  को क्लीन चिट दी थी. शिकायत कर्ताओं ने जांच से असंतुष्टि जताई थी.  मामला अभी भी न्यायालय में  विचाराधीन है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news