झारखंड में 946 दारोगा की जल्द होगी बहाली, पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग को भेजी अधियाचना 

    झारखंड में 946 दारोगा की जल्द होगी बहाली, पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग को भेजी अधियाचना 

    रांची(RANCHI)झारखंड में  4 वर्ष के बाद 946 दरोगा की सीधी नियुक्ति होगी पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग को इसकी आधीयाचना भेज दी  गई है.दरोगा की भर्ती के लिए राज्य कर्मचारी चयन आयोग को  जिला के मुताबिक 596 की भर्ती रेगुलर नियुक्ति के आधार पर की जाएगी.  इसके लिए  क्लीयरेंस भी हो चुका है. इसके अलावा जिला इकाइयों में बैकलॉग की 350 रिक्तियां हैं. इन दोनों को मिलाकर कुल 946 पदों पर नियुक्ति होगी. इसके अलावा सार्जेंट के खाली पड़े 29 पदों पर बहाली होगी. सार्जेंट के कुल 100 पद स्वीकृत हैं, इनमें 70 कार्यरत हैं.  बता दें कि राज्य में अब तक सिर्फ दो बार ही दरोगा की  सीधी नियुक्ति प्रक्रिया हुई है. 2012  में  384 और 2018 में  2580 दरोगा की बहाली हुई थी. 

    पहले होगी दौड़, बाद में लिखित परीक्षा 

    हेमंत कैबिनेट ने दरोगा सिपाही नियुक्ति का फार्मूला बदल दिया है, अब पहले दौड़ की प्रक्रिया पूरी होगी  फिर लिखित परीक्षा होगी. शिबू सोरेन जब  मुख्यमंत्री थे उस दौरान  पुलिस बहाली में दौड़ को प्राथमिकता दी जाती थी, लेकिन रघुवर सरकार ने इस नियम को बदल दिया था. पहले लिखित परीक्षा पास करना अनिवार्य था. इसके बाद ही दौड़ की प्रक्रिया होती थी. हेमंत सोरेन के  मुख्यमंत्री बनने के बाद इस  नियम को बदल दिया था. पहले दौड़ को प्राथमिकता देने का फैसला लिया है.

    महिलाओं के लिए 5 प्रतिशत पद आरक्षित 

    दारोगा के पदों पर होने वाली नियुक्ति में निःशक्तों को आरक्षण नहीं मिलेगा. एससी को मिलने वाले 26% आरक्षण में 2% पद आदिम जनजाति के लिए क्षैतिज रूप से  से आरक्षित किया गया है. वहीं कुल पदों का 2% खेलकूद कोटे के लिए आरक्षित रखा गया है. महिलाओं के लिए कुल पदों का 5 प्रतिशत क्षैतिज रूप से आरक्षित होगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news