बोकारो : जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल, मामला दर्ज


बोकारो (BOKARO): बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के हुरलुंग पंचायत में गुरूवार को तब अचानक शोरगुल मच गया जब जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई. घटना के दौरान कई लोगों को चोंटे भी आई और कई गंभीर रूप से घायल भी हुए है. इस मामले को लेकर दोनों ओर से चतरोचट्टी थाना में मामला दर्ज कराया गया है.
क्या है मामला
जानकारी के अनुसार बीते 10 अक्टूबर को दो पक्षों में जमीन विवाद को लेकर बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष आपस में भीड़ गए. और आपस मे मारपीट करने लगे. जिसमें कई लोग घायल हो गए. घटना के संबंध में प्रथम पक्ष के लटटन महतो ने कहा कि उन्होंने उक्त भूमि को वर्ष 1981 में ख़रीदगी की थी, जिस पर वह जोत कोड करने के लिए गये थे. तभी द्वितीय पक्ष के नकुल महतो वैगरह उक्त भूमि पर अपना दावा करने के लिए आए जिसके कारण यह मामला बढ़ गया और झड़प हो गया. उन्होंने कहा कि उक्त जमीन की रशीद भी वर्तमान समय तक का है. इसलिए यह जमीन हम लोगों की है. दूसरे पक्ष का दावा गलत है. वहीं दूसरे पक्ष के नकुल महतो ने कहा कि जिस भूमि पर विवाद है, वह भूमि उन्होंने वर्ष 1996 में खरीदी है. और जिस से यह भूमि खरीदी थी वह ही जमीन का असली मालिक था. वंही इस संबंध में चतरो चट्टी थाना प्रभारी नीरज कुमार ने कहा कि दोनों पक्षों के तरफ से दिये गए आवेदन के आधार पर मामला को दर्ज कर लिया गया है. जांच कर उचित कार्यवाही की जायेगी.
रिपोर्ट : संजय कुमार, बोकारो
4+