रांची से गोवा के लिए जल्द शुरू हो सकती है विमान सेवा, चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और एयरपोर्ट निर्देशक के बीच हुई बैठक, जानिए डिटेल्स 

    रांची से गोवा के लिए जल्द शुरू हो सकती है विमान सेवा, चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और एयरपोर्ट निर्देशक के बीच हुई बैठक, जानिए डिटेल्स 

    रांची (RANCHI) : फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और एयरपोर्ट निर्देशक केएल अग्रवाल के बीच बैठक हुई. बैठक में चर्चा हुई कि बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से कार्गो सेवाओं को बढ़ाने की जरूरत है. इसको लेकर फैसला लिया गया कि नवंबर पहले सप्ताह में विभिन्न एयरलाइंस कार्गो और स्टेकहोल्डर्स की संयुक्त बैठक होगी बैठक में रांची एयरपोर्ट से कार्गो विमान सेवा को विस्तार बनाने संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. 

    वाराणसी से रिटर्न फ्लाइट की जरूरत
    चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बैठक में चेंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से वेस्टर्न जोन जैसे जयपुर, रायपुर, सूरत और गोवा की सीधी विमान सेवा की जरूरत बताएं. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वाराणसी से रांची की रिटर्न फ्लाइट उपलब्ध नहीं होने के कारण यात्रियों को परेशानी होती है. इसके साथ उन्होंने  रांची से अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा का परिचालन जल्द प्रारंभ करने की बात भी कही. जिसके लिए थाईलैंड और सिंगापुर की विमान सेवा से ट्रायल शुरू की जा सकती है. 

    राज्य का होगा विकास
    अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा शुरू होने से झारखंड इंटरनेशनल टर्मिनल का विकास होगा, वहीं इंटरनेशनल टूरिस्ट के बेच आकर्षण का केंद्र बन पाएगा. ऐसा करने से राज्य का व्यापार और पर्यटन का विकास भी होगा, साथ ही सरकार को राजस्व की प्राप्ति होगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news