पूर्व विधायक पार्थिव शरीर पर भाजपा नेताओं ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

    पूर्व विधायक पार्थिव शरीर पर भाजपा नेताओं ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

    रांची (RANCHI) - पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रशांत मंडल का आकस्मिक निधन हो गया. पूर्व विधायक एवम भाजपा नेता स्व मंडल का  पार्थिव शरीर आज राँची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय लाया गया. पार्टी के नेताओं ने पार्थिव शरीर पर भाजपा का झंडा ओढ़ाकर अंतिम विदाई दी. पार्थिव शरीर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया. श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश,विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास,संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, एसटी मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद समीर उराँव, गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे,महेश पोद्दार, प्रदीप वर्मा, सुबोध सिंह गुड्डू, शिवपूजन पाठक, अशोक बड़ाईक,रंजीत चंद्रवंशी, किसलय तिवारी, शिवशंकर उराँव सहित कई नेता कार्यकर्ता शामिल रहे. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news