पूर्व विधायक बंधु तिर्की के दो ठिकानों पर सीबीआई का छापा, राष्ट्रीय खेल घोटाले में हैं आरोपी


रांची(RANCHI )- मांडर के पूर्व विधायक बंधु तिर्की के आवास पर सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही है. जानकारी के मुताबिक 26 मई की सुबह पंडरा ओपी क्षेत्र के बनहोरा स्थित आवास पर CBI की टीम पहुंचकर कागजात को खंगाली रही है. इसके बाद ही सीबीआई की टीम बंधु तिर्की के मोरहाबादी स्थित आवास पर भी पहुंचकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय खेल घोटाले मामले में सीबीआई की टीम छापेमारी कर रही है. हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
पहला मामला
बता दें कि CBI ने HC के आदेश (11 अप्रैल) पर 22 अप्रैल को राष्ट्रीय खेल घोटाले में दो FIR दर्ज किए. पहला मामला RC 0242022A001 है . जो मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स निर्माण में हुई . अनियमितता से जुड़ा है. मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है.
दूसरा मामला
दूसरा मामला RC 0242022A002 है, जो खेल आयोजन से जुड़े घपले घोटाले से जुड़ा है. पहले इस मामले की जांच ACB कर रही थी. जिसमें बंधु तिर्की गिरफ्तार भी किए गए थे और उनके खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की गई थी. इस मामले में ACB ने बंधु तिर्की को अप्राथमिक अभियुक्त बनाया था.
4+