GOOD NEWS : फिर से खुलेगा बंद भागा रेलवे फाटक, आंदोलनकारियों के आगे झुके रेलवे अधिकारी, भाजपाइयों का प्रेशर भी रंग लाया

    GOOD NEWS : फिर से खुलेगा बंद भागा रेलवे फाटक,  आंदोलनकारियों के आगे झुके रेलवे अधिकारी, भाजपाइयों का प्रेशर भी रंग लाया

    धनबाद (DHANBAD) - आंदोलन रंग लाया और आद्रा रेल मंडल को झुकना पड़ा. आद्रा - गोमो रेलखंड पर भागा स्टेशन के पास बंद फाटक एक  महीने में खोल दिया जाएगा.  आद्रा  रेल मंडल द्वारा अधिकृत विज्ञप्ति  जारी कर यह जानकारी दी गई है.  इस विज्ञप्ति को विधायक राज सिन्हा ने The Newspost  को भेजी है. .  विज्ञप्ति में कहा गया है कि आर ओ बी  एलाइनमेंट में पाइपलाइन होने के कारण निर्माण कार्य रोकना पड़ा है. पाइप लाइन के कारण निर्माण में बहुत अधिक समय लग सकता है, इस वजह से रेलवे द्वारा लेवल क्रॉसिंग गेट को फिर से खोलने का निर्णय लिया गया है. सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद एक माह के भीतर समपार फाटक को फिर से खोल दिया जाएगा. 

     आमरण अनशन के साथ भाजपा का प्रेशर लाया रंग

    बता दें कि  भागा स्टेशन के समीप बंद रेलवे फाटक से जनता को होने वाली परेशानियों को देखते हुए स्थानीय पूर्व पार्षद मनोज साव ओवर ब्रिज का  जल्द से जल्द निर्माण कार्य करने अथवा निर्माण कार्य ना होने की स्थिति में जनता की सुविधाओं को देखते हुए फाटक खुलवाने की मांग को लेकर पिछले 6 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हुए है. बुधवार को  विधायक राज सिन्हा पहुँच कर अपना समर्थन दिया. इधर सांसद पी एन सिंह ,भाजपा नेत्री रागिनी सिंह और इलाके के लोगों ने भी फाटक खुलवाने का दवाब बनाये हुए थे. 

     जिला प्रशासन और रेलवे ने दिया था भरोसा

    विधायक  राज सिन्हा ने बताया कि बुधवार को  स्थानीय लोगों के बुलावे पर  पहुँच कर सबसे पहले मनोज साव  के स्वास्थ्य की जानकारी ली.  साथ ही डीसी, नगर आयुक्त, आद्रा डिवीज़न के डीआरएम व धनबाद डिवीज़न के डीआरएम से फोन पर बात कर रेलवे फाटक के ऊपर निर्माण होने वाले ओवर ब्रिज के कार्य को आगे बढ़ाने अथवा फाटक के पास किये गए गड्ढे को भरवा कर आवागमन सुचारू रूप से प्रारंभ करवाने के लिए कहा. आद्रा डिवीज़न के डीआरएम ने तकनीकी कार्रवाई को पूरा करते हुए, सड़क को चालू करवाने का आश्वासन दिया. आद्रा डिवीज़न के डीआरएम ने इस बावत अधिकृत प्रेस  रिलीज़ जारी करने की बात कही थी. गुरुवार को आद्रा  रेल मंडल ने प्रेस रिलीज़ जारी कर कहा है कि एक महीने के भीतर फाटक खोल दिया जाएगा.  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news